Ludhiana Weather Alert : लुधियाना में झमाझम बारिश से बदला माैसम का मिजाज, सुबह से छाए थे बादल

Weather Forecast Ludhiana शहर में शनिवार दाेपहर काे हुई बारिश ने माैसम का मिजाज बदल दिया। इससे पहले सुबह बादल छंटने के बाद धूप खिल गई थी। मानसून के एक्टिव रहने से एक सप्ताह तक बादलों ने डेरा जमाए रखा था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:26 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:03 PM (IST)
Ludhiana Weather Alert : लुधियाना में झमाझम बारिश से बदला माैसम का मिजाज, सुबह से छाए थे बादल
लुधियाना में बारिश से माैसम बदला। (जागरण)

जासं, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: शहर में शनिवार दाेपहर काे हुई बारिश ने माैसम का मिजाज बदल दिया। इससे पहले सुबह बादल छंटने के बाद धूप खिल गई थी। मानसून के एक्टिव रहने से एक सप्ताह तक बादलों ने डेरा जमाए रखा था। शहर में हर रोज रुक-रुककर बारिश हो रही है। तापमान भी सुबह 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें ताे अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है। शहर में पिछले कई दिन से हाे रही बारिश से लाेगाें ने राहत की सांस ली है। इससे लाेगाें काे भीषण गर्मी से राहत मिली है।  इसके अलावा हिमाचल में लगातार हाे रही बारिश के चलते जनजीवन थम सा गया है। लाेग हिमाचल प्रदेश में जाने से अभी गुरेज कर रहे हैं।

 यह भी पढ़ें-लुधियाना के बड़े कारोबारी की बहू आधी रात काे प्रेमी संग मना रही थी रंगरलियां; परिवार ने रंगे हाथ पकड़ की दाेनाें की धुनाई

पांच जुलाई को दिन का तापमान 25.5 डिग्री था

वर्ष 2005 में पांच जुलाई को दिन का तापमान 25.5 डिग्री था। उस समय तीन दिन में लगातार 199 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वर्ष 2010 में भी पांच और 19 जुलाई को दिन का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। उस समय शहर में पांच दिन में 156.2 एमएम बारिश हुई थी। पिछले साल आठ जुलाई को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस हो गया था और उस समय भी पांच दिन में करीब 141.4 एमएम बारिश हुई थी। उनका मानना है कि इस बार ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मानसून का सिस्टम काफी स्ट्रांग था। इस साल एक से 19 जुलाई के बीच में मात्र 72.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जुलाई में सामान्य तौर पर 216 मिलीमीटर बारिश होती है। पिछले चार साल में जुलाई में अब तक सबसे कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें-polythene Ban In Ludhiana: पालीथिन की ब्रिकी व इस्तेमाल को रोकने के लिए नगर निगम ने बनाई टीम, जानिए वजह

chat bot
आपका साथी