Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

Weather Forecast Ludhiana मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आज दिन में तेज धूप रहेगी। पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लेकिन शाम को मौसम बदलेगा। शाम पांच बजे के बाद से तेज हवाएं चल सकती है। बादलों की आवाजाही होगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 09:45 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 04:12 PM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
लुधियाना में शनिवार शाम चार बजे बारिश के बीच खेतों में धान की रोपाई करती महिलाएं। (जागरण)

लुधियानाष जागरण संवाददाता। Weather Forecast Ludhiana लुधियाना में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार दोपहर मानसून बरसा। मानसून के बरसते ही भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के चेहरे खिल उठे।  दोपहर साढ़े तीन बजे एकाएक बादलों ने शहर को अपनी आगोश में लिया और फिर बरसने लगे। झमाझम बारिश के बीच तेज हवाएं भी चल रही थी। जिससे लोगों को काफी राहत महसूस की। वहीं आसमान से बरसी राहत को देखकर किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसान काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। इस बारिश से धान की फसल को सींचने की चिंता दूर हो जाएगी।

शहर में मानसून दोबारा से सक्रिय हो गया है। इसकी झलक शनिवार सुबह देखने को मिली। सुबह पांच से आठ बजे तक महानगर में ठंडी हवाएं चल रही थी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। इस दौरान तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि इसके बाद अचानक तेज धूप ने लोगों की बैचैनी बढ़ा दी और पारा बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। हवा भी गायब हो गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आज दिन में तेज धूप रहेगी। पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लेकिन शाम को मौसम बदलेगा। शाम पांच बजे के बाद से तेज हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही बादलों की आवाजाही होगी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते है। वहीं रविवार को बारिश की संभावना जताई गई है। अब देखना होगा कि इस बार भी वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान सही साबित होता है या मानसून दगा दे जाएगा। गाैरतलब है कि पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी ने लाेगाें का जीना मुहाल कर दिया है।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Unlock Guideline : लुधियाना अनलाॅक... पटरी पर लाैटेगी जिंदगी, साेमवार से होटल व रिसोर्ट में बजेगी शहनाइयां

कई जिलाें में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार

कई जिलाें में ताे तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। गाैरतलब है कि समय से पहले मानसून आने और उसके बाद भटक जाने के कारण मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव आ रहा है। वीरवार को प्रदेश भर में तापमान बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था। हालांंकि मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनाें में प्रदेश के ज्यादातर इलाकाें में बादल छाएंगे।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Coronavirus Vaccination: देर रात मिली कोवैक्सिन, आज नौ जगहों पर लोगों को लगेगी सेकेंड डोज

यह भी पढ़ें-बिग बॉस फेम पत्नी रूबीना दिलैक के साथ अभिनव शुक्ला की लुधियाना की सीक्रेट विजिट, जानें इन दिनों क्या कर रहे

chat bot
आपका साथी