रेहड़ी-फड़ी वालों ने दिया धरना, आज से भूख हड़ताल

मार्केट कमेटी खन्ना के अधिकारियों से नाराज खन्ना सब्जी मंडी के रेहड़ी-फड़ी वालों ने वीरवार सुबह मंडी में रोष प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 05:20 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 05:20 AM (IST)
रेहड़ी-फड़ी वालों ने दिया धरना, आज से भूख हड़ताल
रेहड़ी-फड़ी वालों ने दिया धरना, आज से भूख हड़ताल

जासं, खन्ना : मार्केट कमेटी खन्ना के अधिकारियों से नाराज खन्ना सब्जी मंडी के रेहड़ी-फड़ी वालों ने वीरवार सुबह मंडी में रोष प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही शुक्रवार को उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर जाने की घोषणा भी की है।

यूनियन के प्रधान शाम लाल ने कहा कि वे लंबे समय से मंडी में रेहड़ियां लगा रहे हैं और मार्केट कमेटी को पर्चियां भी कटवा रहे हैं। कोरोना के कारण जब सभी कारोबार बंद थे तो उनकी रेहड़ियों को मार्केट कमेटी के सचिव ने मंडी सैनिटाइज करने का बहाना बना कर निकाल दिया। अब रेहड़ी- फड़ी वाले मंडी के अंदर रेहड़ियां लगाने लगे तो अधिकारी उन्हें लगाने नहीं दे रहे।

उन्होंने कहा कि अब जिस जगह पर कमेटी की तरफ से रेहड़ियां लगाने के लिए कहा जा रहा है, वह जगह कच्ची है और बरसात होने के कारण उसकी हालत बद से बदतर हो गई है। इस जगह पर न तो रेहड़ी वालों के लिए कोई सुविधा है और ना ही ग्राहकों के लिए। अधिकारी दो साल से लटका रहे हैं। इस मौके पर कमलजीत सिंह, गुरजीत कुमार, जय राम, गगनदीप सिंह, सतीश कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, गुरमीत कुमार, बनवारी लाल, राम लाल, शिव लाल, शिवा, शक्ति उपस्थित थे।

हड़ताल का मंडी की खरीद पर आसर नहीं

हड़ताल पर चले आ रहे सब्जी मंडी की रेहड़ी यूनियन के चलते मंडी में सब्जी व फलों की खरीद पर कोई असर नहीं दिख रहा है। आढ़तियों के अनुसार शहर के अन्य इलाकों में सब्जी व फल बेचने वाले रेहड़ी वाले माल खरीद रहे हैं। माल बचने की बात तो दूर, यह समय से पहले बिक रहा है। बताया जा रहा है कि रेहड़ी वालों को इस बार सब्जी मंडी के आढ़तियों का समर्थन नहीं मिल रहा है। सब्जी मंडी के रेहड़ी वाले भी दो गुटों में बंटे दिख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी