लुधियाना में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपित सौतेला पिता भगोड़ा घोषित, तलाश में जुटी पुलिस

लुधियाना में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में भगोड़ा घोषित किए गए सौतेले पिता के खिलाफ थाना हैबोवाल पुलिस ने एक और केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 01:56 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 01:56 PM (IST)
लुधियाना में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपित सौतेला पिता भगोड़ा घोषित, तलाश में जुटी पुलिस
लुधियाना में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित सौतेला पिता भगोड़ा घोषित किया गया है।

जासं, लुधियाना। लुधियाना में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में भगोड़ा घोषित किए गए सौतेले पिता के खिलाफ थाना हैबोवाल पुलिस ने एक और केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि उसकी पहचान हैबोवाल के गोपाल नगर स्थित गत्ता फैक्ट्री के पास रहने वाले मोनू के रूप में हुई। थाना हैबोवाल पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर उसके खिलाफ 14 जनवरी को दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की थी।

अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी दुसरी शादी आरोपित मोनू के साथ हुई थी। उसकी पहली शादी से उसकी 5 साल की एक बेटी तथा उससे छाेटा एक बेटा है। आरोपित की यह पहली शादी है। 13 जनवरी की रात वो लोग खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब 1 बजे बच्ची का आवाज सुन कर महिला की नींद खुल गई। उठ कर देखा तो आरोपित उसकी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामले में जेएमआईसी दलजीत कौर की अदालत ने 10 नवंबर को उसे भगोड़ा घाेषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी