लुधियाना में सौतेले बाप ने पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास, बच्ची के रोने की आवाज सुन मां ने बचाया

लुधियाना के हैबोवाल के गोपाल नगर एक हैवान पिता ने अपनी सौतेली पांच साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की रोने की आवाज सुन उसकी मां सही समय पर मौके पर पहुंची और उसे बचा लिया। आरोपित अभी फरार हो और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 04:04 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 04:04 PM (IST)
लुधियाना में सौतेले बाप ने पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास, बच्ची के रोने की आवाज सुन मां ने बचाया
पांच साल की बच्ची से सौतेले बाप ने किया दुष्कर्म का प्रयास।

लुधियाना, जेएनएन। शहर के हैबोवाल के गोपाल नगर में रहने वाले सौतेले पिता ने पांच साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करते हुए बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपित ने घर पर रात के समय सो रही बच्ची से यह हरकत की है। बच्ची के रोने की आवाज सुन सो रही उसकी मां जाग गई और बच्ची को आरोपित के चुंगल से छुड़वा कर उसे बचा लिया। वहीं, आरोपित मौका पाकर घर से उसी समय फरार हो गया। बच्ची की मां ने आरोपित पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना हैबोवाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म प्रयास और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गोपाल नगर निवासी मोनू के रूप में हुई। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी दूसरी शादी आरोपित मोनू के साथ हुई थी। उसके पहले पति से उसकी पांच साल की एक बेटी और दूसरे पति आरोपित मोनू से एक छाेटा बेटा है। वहीं, आरोपित की यह पहली शादी है।

बच्ची की मां ने बताया कि 13 जनवरी की रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद सोने चला गया था। रात करीब एक बजे बच्ची का आवाज सुन कर महिला की नींद खुल गई। उठ कर देखा तो आरोपित उसकी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। एसएचओ नीरज चौधरी ने कहा कि आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, बच्ची का सरकारी अस्पताल से मेडिकल भी करवाया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी