व‌र्ल्ड सोतोकान कराटे आर्गेनाइजेशन पंजाब का हुआ गठन

व‌र्ल्ड सोतोकान कराटे आर्गेनाइजेशन पंजाब की मीटिग प्रधान अशोक चौहान की अध्यक्षता सर्किट हाउस में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:32 PM (IST)
व‌र्ल्ड सोतोकान कराटे आर्गेनाइजेशन पंजाब का हुआ गठन
व‌र्ल्ड सोतोकान कराटे आर्गेनाइजेशन पंजाब का हुआ गठन

संस, लुधियाना : व‌र्ल्ड सोतोकान कराटे आर्गेनाइजेशन पंजाब की मीटिग प्रधान अशोक चौहान की अध्यक्षता सर्किट हाउस में हुई। मीटिग में व‌र्ल्ड सोतोकान कराटे आर्गेनाइजेशन पंजाब का गठन किया गया। इसमें टेक तमांग व पंकज चौरसिया को वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए, जबकि कहर सिंह को चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया गया। प्रधान अशोक चौहान व जनरल सेक्रेटरी राजवीर सिंह ने बताया कि मीटिग में पंजाब के लगभग 15 जिलों से जिला महासचिव पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मीटिग का मुख्य उद्देश्य यह है कि पंजाब में जितने भी कराटे प्रशिक्षक हैं। उनको एकत्रित करना व बच्चों को एक बेहतरीन कराटे पद्धति उपलब्ध कराना, ताकि पंजाब के सभी कराटे खिलाड़ियों का सुनहरे भविष्य का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर सेनसाई कहर सिंह, तेजिदर सिंह, टेक तमंग, पंकज चौरसिया, अजमल मसीह, मनोज कुमार विशाल कुमार, ऊषा ,राजवीर सिंह, अरमान का एसोसिएशन ने स्वागत किया। इस अवसर पर

लुधियाना जिला कराटे एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट राकेश कुमार, संदीप केसी, हरकरण सिंह , साहिल कुमार , निखिल, सिमरन चौहान, मानसी गुरुंग, माया गोतामें, करण कुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी