पूर्व मंत्री दाखा ने पुरानी अनाज मंडी में फड का नींव पत्थर रखा

पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा व पूर्व पार्षद कर्मजीत सिंह कैंथ ने स्थानीय पुरानी अनाज मंडी में प्राचीन शिव मंदिर के सामने बनाए जा रहे फड का नींव पत्थर रखा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 03:50 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 03:50 AM (IST)
पूर्व मंत्री दाखा ने पुरानी अनाज मंडी में फड का नींव पत्थर रखा
पूर्व मंत्री दाखा ने पुरानी अनाज मंडी में फड का नींव पत्थर रखा

संवाद सहयोगी, जगराओं : जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा व पूर्व पार्षद कर्मजीत सिंह कैंथ ने स्थानीय पुरानी अनाज मंडी में प्राचीन शिव मंदिर के सामने बनाए जा रहे फड का नींव पत्थर रखा।

इस मौके दाखा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुआई में सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डो में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

पूर्व पार्षद कर्मजीत सिंह ने बताया कि उनके वार्ड नंबर 18 की पुरानी अनाज मंडी में करीब 50 वर्ष पहले से बने हुए फडों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। इनमें से 58 लाख की लागत से पहले ही दो फडों पर इंटरलॉकिग टाइल्स लगवाई गई थी। अब प्राचीन शिव मंदिर के सामने तीसरा फड 14 लाख 84 हजार रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इस मौके ईओ सुखदेव सिंह रंधावा, जेई सत्यजीत सिंह, सुखदीप सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतिद्रपाल सिंह ग्रेवाल, आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान राज कुमार भल्ला, प्राचीन शिव मंदिर के सेवादार महंत राम नाथ, ब्लॉक कांग्रेस जगराओं के प्रधान रविद्र कुमार सभ्रवाल, राजेश कुमार गोगी, पिन झांजी, आढती अमृतलाल मित्तल, सुनील कुमार, सरपंच कुलदीप सिंह मौजूद थे।

अश्विनी शर्मा का घर घेंरेगी लोक इंसाफ पार्टी जागरण संवाददाता, लुधियाना : लोक इंसाफ पार्टी ने तीन अक्तूबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर का घेराव करने का एलान किया है। लिप अध्यक्ष विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने यह जानकारी दै।

कोटमंगल सिंह स्थित पार्टी मुख्यालय में बैंस ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि पहले व पंजाबी हैं बाद में भाजपा के पदाधिकारी। पंजाब के खिलाफ इस बिल का विरोध उन्हें भी करना चाहिए। आने वाले दिनों में भाजपा के सांसदों सन्नी देओल व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। बैंस ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समझते है कि पंजाब की मात्र 13 सीटों की परवाह नहीं करनी चाहिए। लेकिन उन्हें आजादी के संघर्ष, युद्ध् व हरित क्रांति में पंजाब के योगदान को नहीं भूलना चाहिए। इस दौरान रणधीर सिंह सीबीया, मनविदर सिंह ग्यासपुरा, जरनैल सिंह नंगल, गगनदीप सिंह कैंथ, जसविदर सिंह खालसा, बलदेव सिंह, जगजोत सिंह, रमनदीप सिंह, बलविदर सिंह, चरणजीत सिंह, मनदीप सिंह व प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी