स्टांप पेपर की तारीख से छेड़छाड़, चार पर केस

स्टांप पेपर की तारीख में हेराफेरी करके अदालत को गुमराह करने के आरोप में थाना पांच की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:06 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:06 PM (IST)
स्टांप पेपर की तारीख से छेड़छाड़, चार पर केस
स्टांप पेपर की तारीख से छेड़छाड़, चार पर केस

जासं, लुधियाना : स्टांप पेपर की तारीख में हेराफेरी करके अदालत को गुमराह करने के आरोप में थाना पांच की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

एएसआइ सुखपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान दुगरी के बाबा दीप सिंह नगर निवासी नरिंदर सिंह, जालंधर बाइपास इलाके में रहने वाले जगतार सिंह, जस्सियां रोड निवासी सोहन सिंह तथा जिला कचहरी में स्टांप वेंडर वेद प्रकाश के रूप में हुई। पुलिस ने जेएमआइसी दविदर सिंह की अदालत के निर्देश पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने निर्देश में अदालत ने कहा कि आरोपितों ने एक केस के संबंध में अदालत में कुछ दस्तावेज पेश किए। उनमें जो स्टांप पेपर लगाया गया था, उस पर 12 जून 2008 की तारीख अंकित की गई थी। मगर जब जिला खजाना दफ्तर से उस स्टांप पेपर का नंबर भेजकर उसे बेचने की तारीख चेक की गई तो पता चला कि वो स्टांप पेपर आठ फरवरी 2019 को बेचा गया था। आरोपितों ने स्टांप वेंडर के साथ मिलीभगत करके स्टांप पेपर की तारीख के साथ छेड़छाड़ करके अदालत को गुमराह करने का प्रयास किया।

chat bot
आपका साथी