भगवान राम व भरत मिलाप का मंचन किया

श्री रामलीला कमेटी ने रावण दहन के बाद सोमवार को राम भरत मिलाप का मंचन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:25 PM (IST)
भगवान राम व भरत मिलाप का मंचन किया
भगवान राम व भरत मिलाप का मंचन किया

संस, लुधियाना : श्री रामलीला कमेटी ने रावण दहन के बाद सोमवार को राम भरत मिलाप का मंचन किया। सर्वप्रथम पंडित राजेश शास्त्री की अगुवाई में कमेटी सदस्यों ने हवन में आहुतियां डाली। महंत कृष्ण बावा, महंत गौरव बावा ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की आरती की। संचालक कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा ने कहा कि 10 दिवसीय समारोह में ठाकुरद्वार नौहरिया में डोले की रस्म व ज्योति प्रचंड राजेश रुद्रा व सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा ने की। उन्होंने सहयोग देने पर कमेटी सदस्यों सहित शहर के गणमान्यों का धन्यवाद किया। मौके पर यशपाल पराशर, प्रवीण भनोट, कमल बस्सी, किरण भल्ला, गुलशन टंडन, दिनेश मरवाहा, मास्टर सतपाल शर्मा, बलदेव गुप्ता, रमन अग्रवाल, मोहित जैन, लक्ष्मी नाथ गुप्ता, राममूर्ति लूंबा, राम महाजन, वरिदर सत्यम, शमशेर सिंह, उमेश सोनी, रघुनाथ महाजन, राम लुभाया जोशी, डा. तरसेम लाल, प्रदीप शर्मा, वेद भंडारी, सुखराम महाजन, चंद्र रुद्रा, बबला सैणी, संदीप सभ्रवाल, सुखविदर भल्ला, दिनेश जैन, सुरेंद्र वर्मा, विशाल बावा, संदीप पराशर, मुकेश कपूर, सुभाष गुप्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी