प्रेम नगर में ताश खेल रहे लोगों पर हमला, नकदी भी लूटी

साहनेवाल के प्रेम नगर इलाके में तेजधार हथियारों से लैस होकर आए पांच लोगों ने ताश खेल रहे लोगों पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:04 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:11 AM (IST)
प्रेम नगर में ताश खेल रहे लोगों पर हमला, नकदी भी लूटी
प्रेम नगर में ताश खेल रहे लोगों पर हमला, नकदी भी लूटी

जासं, लुधियाना : साहनेवाल के प्रेम नगर इलाके में तेजधार हथियारों से लैस होकर आए पांच लोगों ने ताश खेल रहे लोगों पर हमला कर दिया। आरोपित उनके पैसे लूटकर फरार हो गए। थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। गुरु गोबिद सिंह नगर निवासी मोहम्मद राजू ने शिकायत दी है कि 25 अक्टूबर की शाम छह बजे वह प्रेम नगर स्थित अपने बेहड़े में बैठ कर ताश खेल रहे थे। उसी दौरान एक युवक ने वहां आकर टोपी नाम के युवक के बारे में पूछा। उसने ऐसी जानकारी होने से इन्कार किया। कुछ समय बाद वह अपने साथियों के साथ तेजधार हथियारों से लैस होकर आया और उन पर हमला कर दिया। राजू को चंडीगढ़ स्थित पीजीआइ में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी