फोन लूटने का विरोध किया तो लुटेरों ने मारी दातर, चेहरे पर लगे 12 टांके

ग्यासपुरा के मोहल्ला अमरपुरी की दो नंबर गली में तीन युवकों से आधा दर्जन लुटेरों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। युवकों ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने हाकी और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें ललित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:49 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:49 AM (IST)
फोन लूटने का विरोध किया तो लुटेरों ने मारी दातर, चेहरे पर लगे 12 टांके
फोन लूटने का विरोध किया तो लुटेरों ने मारी दातर, चेहरे पर लगे 12 टांके

संसू, लुधियाना : ग्यासपुरा के मोहल्ला अमरपुरी की दो नंबर गली में तीन युवकों से आधा दर्जन लुटेरों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। युवकों ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने हाकी और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें ललित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ललित ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने दो साथियों के साथ गली के नुक्कड़ पर खड़ा था। इस दौरान दो बाइक पर छह लोग हाकी और तेजधार हथियार लेकर आए और उनसे मोबाइल मांगा। उन्होंने विरोध किया तो लुटेरों ने दातर से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। फैक्ट्री मालिक उसे सिविल अस्पताल लाया, जहां उसके चेहरे पर करीब 12 टांके लगे। मामले की शिकायत थाना डाबा पुलिस को दी गई है।

------

बाप बेटे ने किया युवक पर हमला

जासं, लुधियाना : गांव सुनेत में बाप-बेटे ने मिलकर उसी गांव में रहने वाले व्यक्ति पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वे लोग जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ सुलखन सिंह ने बताया कि उनकी पहचान बिट्टू तथा उसके पिता निरंजन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गांव सुनेत निवासी रविदर कौर की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि 11 अक्टूबर को उसका बेटा कुलविदर सिंह घर के पीछे वाली खिड़की पर फाइबर शीट लगा रहा था। उसी समय वहां आए ये लोग उस शीट को उखाड़ने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों की भीड़ को देख कर आरोपित फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी