Gambling In Ludhiana: लुधियाना में दड़ा-सट्टा लगाने वालों पर कसा शिकंजा, 6 लोग गिरफ्तार

Gambling In Ludhiana शहर में दड़े-सट्टे का अवैध धंधा जारी है। थाना मोती नगर की पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह के अनुसार 17 अक्टूबर को उन्हाेंने सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:52 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:52 PM (IST)
Gambling In Ludhiana: लुधियाना में दड़ा-सट्टा लगाने वालों पर कसा शिकंजा, 6 लोग गिरफ्तार
दड़ा सट्टा लगाने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। (सांकेतिक तस्वीर)

संस, लुधियाना। Gambling In Ludhiana: दड़ा सट्टा लगाने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ऐसे लोगों पर मामला दर्ज कर रही है जोकि दड़ा सट्टा लगा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में थाना मोती नगर की पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम हबीबगंज निवासी गौरव व तरनजीत सिंह है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह के अनुसार 17 अक्टूबर को उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपित ट्रांसपोर्ट नगर के पास दड़ा-सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस ने रेड की और उन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2380 रुपये की नगदी बरामद की।

वहीं थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने सरेआम ताश से जुआ खेल रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम कश्मीरी लाल, राजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह व राजेश कुमार है। पुलिस के अनुसार आरोपित संजय गांधी कॉलोनी ताजपुर रोड के पास ताश से जुआ खेल रहे थे। सूचना के आधार पर रेड की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से 3060 रुपये बरामद हुए।

यह भी पढ़ें-पंजाब माता नगर से बाइक चोरी

लुधियाना। पंजाब माता नगर पक्खोवाल रोड से सड़क पर खड़ा बाइक चोरी हो गया। मालिक की शिकायत पर थाना दुगरी की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। यह मामला पुलिस ने गुरविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 16 अक्टूबर को वह किसी काम से पंजाब माता नगर पक्खोवाल रोड दिया था। जहां सड़क पर उसने अपना बाइक लॉक लगाकर खड़ा कर दिया। कुछ समय बाद वापस आया तो बाइक वहां से चोरी हो चुका था। जिसकी शिकायत उसने कंट्रोल रूम पर पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-Kisan Rail Roko Andolan: पंजाब में किसानाें ने रेलवे ट्रैक किए जाम, फिरोजपुर डिविजन ने 5 ट्रेनों का संचालन रोका

chat bot
आपका साथी