Ludhiana Lockdown: लुधियाना के खन्ना में पाबंदी के बावजूद चल रही थी पशु मंडी, छह लाेग गिरफ्तार

Ludhiana Lockdown पुलिस को देख व्यापारी और उनके कारिंदे वाहनों को लेकर भागे। कुछ ने तो प्लाटों की दीवार फांद कर भागना मुनासिब समझा जबकि उनके पशु वहीं पर बांधे रह गए। पुलिस ने छह लाेगाें काे काबू कर लिया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 12:25 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 12:25 PM (IST)
Ludhiana Lockdown: लुधियाना के खन्ना में पाबंदी के बावजूद चल रही थी पशु मंडी, छह लाेग गिरफ्तार
पाबंदी के बावजूद पशु बेचने के आरोप में पुलिस ने छह लोग गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

खन्ना, (लुधियाना) जेएनएन। कोरोना महामारी के चलते पशु मंडियों पर पूरी तरह पाबंदी के बावजूद पशु बेचने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।दरअसल, मंडी पर पाबंदी के चलते व्यापारियों ने शनिवार को एक अलग ही तरीका ढूंढ़ निकाला। मंडी के आसपास खाली बंद पड़ी मिलों, प्लाटों, झाडि़यों और सुनसान गलियों में पशुओं की सौदेबाजी चल रही थी। कई पशुओं को तो वाहनों पर लदे हुए ही बेचा और खरीदा जा रहा था। इसकी भनक पुलिस को लगी तो एसएचओ हेमंत मल्होत्रा ने टीम समेत रेड की।

पुलिस को देख व्यापारी और उनके कारिंदे वाहनों को लेकर भागे। कुछ ने तो प्लाटों की दीवार फांद कर भागना मुनासिब समझा, जबकि उनके पशु वहीं पर बांधे रह गए। पुलिस ने आसपास के प्लाटों और गलियों में छानबीन की तो छह लोगों को वहां से काबू किया गया। दो पशुओं को भी एक टेंपो में लादकर पुलिस सदर थाना ले आई। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

यूपी के रहने वाले हैं आराेपित

उनकी पहचान मोहम्मद इशतार निवासी नजदीक छोटा बाजार, मोहल्ला अफगनान, ननौटा, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), वाहिद कुरैशी निवासी मोहल्ला बंजारन नाकुड़, थाना नाकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), इसलाम मोहम्मद निवासी मोहल्ला परेशाल, गंगोह, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), मोहम्मद अकील निवासी मोहल्ला बंजारन नाकुड़, थाना नाकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), सानदिलाही निवासी मोहल्ला परेशाल, गंगोह, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) और मोहम्मद नाईम निवासी कस्बा जसेई, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें-Mother's Day 2021: कोरोना से बचाने के लिए कलेजे के टुकड़े को 20 दिन रखा खुद से दूर, पढ़ें स्टाफ नर्स पूजा की कहानी

यह भी पढ़ें-Coronavirus Effect: पंजाब में काेराेना संकट में 90 से 300 रुपये तक बिक रहा एन-95 मास्क, रिटेलर कूट रहे चांदी

यह भी पढ़ें-Mini Lockdown in Ludhiana: लुधियाना में संडे लाॅकडाउन में बाजार व सड़कें सूनी, बाहरी इलाकों में भी नहीं खुली दुकानें

यह भी पढ़ें-मोगा में अकाली-कांग्रेसी भिड़े, घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग; शिअद वर्करों ने कमरा बंद कर बचाई जान

chat bot
आपका साथी