Vehicle Parking: सड़क पर वाहन पार्क करना पड़ेगा भारी, लुधियाना में रोड जाम करने पर 6 लाेग गिरफ्तार

Vehicle Parking शहर में अब बेतरतीब तरीके से गाड़ी पार्क करने आपकाे महंगा पड़ सकता है। रोड पर गाड़ी पार्क करने तथा अतिक्रमण करने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 01:33 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:33 PM (IST)
Vehicle Parking: सड़क पर वाहन पार्क करना पड़ेगा भारी, लुधियाना में रोड जाम करने पर 6 लाेग गिरफ्तार
रोड पर गाड़ी पार्क करने पर छह लाेग गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Vehicle Parking: रोड पर गाड़ी पार्क करने तथा अतिक्रमण करने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मोती नगर पुलिस ने होशियारपुर के गांव सिरपरिया निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित ने ट्रांसपोर्ट नगर कट के पास सड़क पर ट्रक ट्राला खड़ा करके रोड जाम कर रखा था। थाना डिवीजन नंबर 1 पुलिस ने लोहारा रोड के गुरु नानक नगर की गली नंबर 1 निवासी चौथी राम को गिरफ्तार किया।

एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपित चौड़ा बाजार की सड़क पर कपड़ों का ढेर लगा कर बेच रहा था। जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने उसके 25 लेडीज टाप कब्जे में ले लिए। थाना डिवीजन नंबर 1 पुलिस ने हैबोवाल की चूहड़पुर कालोनी रोड निवासी प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया। एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि आरोपित घंटा घर चौक सड़क पर फड़ी लगा कर रेडीमेड कपड़े बेच रहा था। जिससे आने जाने वाला ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था। पुलिस ने उसकी 25 शर्ट्स और 25 पेंट कब्जे में ले लीं।

थाना डिवीजन नंबर 1 पुलिस ने ही सेक्टर 33 के निकट न्यू ओंकार बाजार निवासी जसपाल सिंह को गिरफ्तार किया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि आरोपित घंटा घर चौक सड़क पर फड़ी लगा कर रेडिमेड कपड़े बेच रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 28 शर्ट्स बरामद कीं। थाना साहनेवाल पुलिस ने फगवाड़ा के मेहली गेट निवासी अरमिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। एएसआइ रघुबीर सिंह ने बताया कि आरोपित ने अपना घोड़ा ट्राला साहनेवाल स्थित भरावां दा ढाबा के सामने खड़ा करके रोड जाम कर रखा था। थाना साहनेवाल ने बिहार के जिला पूर्वी चंपारन के गांव बेलवा निवासी शैलिंदर कुमार को गिरफ्तार किया है। एएसआइ रघुबीर सिंह ने बताया कि आरोपित गांव साहनी स्थित रोड पर ट्रक कंटेनर खड़ा करके मोबाइल पर बात कर रहा था। जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।

chat bot
आपका साथी