लुधियाना में शराब तस्करी करते महिला समेत 6 गिरफ्तार, पांच आरोपित हुए फरार

लुधियाना में पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी करने के आरोप में महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं पांच आरोपित भागने में सफल हो गए। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 16 पेटी व 6 बोतल शराब बरामद की है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 12:10 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 12:10 PM (IST)
लुधियाना में शराब तस्करी करते महिला समेत 6 गिरफ्तार, पांच आरोपित हुए फरार
लुधियाना में पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार किए हैं।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी करने के आरोप में महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि 5 लोग मौके पर फरार होने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से 16 पेटी 6 बोतल शराब बरामद की गई। पुलिस की एंटी स्मगलिंग सेल टीम ने महा सिंह नगर के एक मकान में दबिश देकर एक व्यक्ति को 5 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हाेने में सफल हो गए। उनके खिलाफ थाना डाबा में केस दर्ज किया गया।

एएसआइ चरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान महां सिंह नगर निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई। जबकि चिमनी रोड निवासी मनिंदर सिंह, शिमला पुरी निवासी वरुण कुमार तथा सुरेश कुमार की पुलिस को तलाश है। पुलिस की एंटी स्मगलिंग सेल टीम ने ढंडारी कलां स्थित एक ढाबे में दबिश देकर मालिक को 5 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना फोकल प्वाइंट में केस दर्ज किया गया।

एएसआइ हरजाप सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान न्यू गुरु नानक नगर निवासी तिलक राज के रूप में हुई। पुलिस की एंटी स्मगलिंग सेल टीम ने दुगरी रोड स्थित रिलायंस पंप के पास की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 2 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना माडल टाउन में केस दर्ज किया गया। एएसआइ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान सेंसी मोहल्ला की गली नंबर 2 निवासी शिवम के रूप में हुई। पुलिस की एंटी स्मगलिंग सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिमला पुरी के क्वालिटी चौक स्थित एक मकान में दबिश देकर महिला को 2 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। उनके खिलाफ थाना शिमला पुरी में केस दर्ज किया गया। एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपित महिला की पहचान क्वालिटी चौक निवासी कंचन के रूप मं हुई। जबकि शिमला पुरी निवासी उसके साथी अरुण कुमार की पुलिस को तलाश है।

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव भट्टियां रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान स्कूटर तथा उसमें रखी 12 बोतल शराब बरामद की। मौके पर उसका सवार स्कूटर छोड़ कर फरार हो गया। एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान जस्सियां रोड के गुरनाम नगर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। थाना लाडोवाल पुलिस ने मुलांपुर रोड की सूआ पुली पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। हवलदार बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान हंबड़ां स्थित मुरब्बा फैक्ट्री के पास रहने वाले सुरिंदर सिंह के रूप में हुई। थाना मेहरबान पुलिस ने गांव बौंकड़ गुज्जरां में दबिश देकर वहीं रहने वाले व्यक्ति को 6 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कुलवीर सिंह के रूप में हुई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी