दो महिलाओं समेत छह नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर उनसे प्रतिबंधित गोलियां चूरा-पोस्त गांजा व अवैध शराब बरामद की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:43 PM (IST)
दो महिलाओं समेत छह नशा तस्कर गिरफ्तार
दो महिलाओं समेत छह नशा तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लुधियाना : पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर उनसे प्रतिबंधित गोलियां, चूरा-पोस्त, गांजा व अवैध शराब बरामद की है।

थाना डेहलों पुलिस ने सरीह रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा सवार व्यक्ति को 1800 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित गांव बूल का हरजीत सिंह है।

थाना सदर पुलिस ने गांव खेड़ी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पांच किलो चूरा पोस्त बरामद किया। आरोपित गांव हिमायूपुरा का धर्मेंद्र कुमार है।

थाना हैबोवाल पुलिस ने जसिया रोड रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति को को गिरफ्तार कर उससे छह बोतल शराब और 20 लीटर लाहन बरामद की। आरोपित जसिया रोड स्थित झुग्गियों में रहने वाला रमेश कुमार है।

थाना जमालपुर पुलिस ने गांव मेंहलो के टी प्वाइंट नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दो किलो गांजा बरामद किया है। आरोपित लक्खोवाल रोड पेट्रोल पंप स्थित रहने वाले मोहन शाह है।

थाना कूमकलां पुलिस ने गांव आणि के बस स्टैंड पर दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 18 बोतल शराब बरामद की आरोपित गांव चौता का कुलवंत सिंह है।

थाना मोती नगर पुलिस ने आंबेडकर नगर में दबिश देकर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनसे 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों की पहचान ट्रांसपोर्ट नगर की न्यू हरी कृष्ण कालोनी की प्रीतो व महेंद्रो के रूप में हुई है।

chat bot
आपका साथी