बहन के प्रेमी पर लगाया जीजा का कत्ल करने का आरोप

राजू सिंह चार महीने पहले लापता नहीं हुआ था बल्कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:00 AM (IST)
बहन के प्रेमी पर लगाया जीजा का कत्ल करने का आरोप
बहन के प्रेमी पर लगाया जीजा का कत्ल करने का आरोप

संसू, श्री माछीवाड़ा साहिब : राजू सिंह चार महीने पहले लापता नहीं हुआ था, बल्कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर दी थी। यह दावा राजू के साले ने थाना माछीवाड़ा पुलिस को दी शिकायत में किया है। राजू सिंह थाना मोरिडा जिला रोपड़ के गांव मजारी का रहने वाला था।

राजू सिंह के साले गांव जस्सोवाल निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बहन पूजा कौर का विवाह राजू सिंह से हुआ था, जिससे उसकी दो लड़कियां हैं। करीब दो वर्ष पहले उसकी बहन पूजा अपने पति को छोड़ बच्चों के साथ घर से भाग कर तेजिदर सिंह गोल्डी के साथ रहने लगी थी, परंतु एक महीने बाद ही वह अपने पति के पास लौट आई। फिर अप्रैल 2021 में उसकी पूजा अपने पति राजू को छोड़ तेजिदर सिंह गोल्डी के पास चली गई। बाद में फिर वह माछीवाड़ा में आ कर रहने लगी। राजू सिंह अपनी पत्नी की काफी तलाश करता रहा। इस संबंध में उसने मोरिडा थाना में पूजा और बच्चों की गुमशुदगी रिपोर्ट भी लिखाई।

संतोष कुमार के अनुसार 13 मई 2021 को रिक्की लक्खोवाल के फोन से राजू को फोन आया कि उसकी पत्‍‌नी पूजा बच्चों समेत तेजिदर सिंह के साथ माछीवाड़ा के इंदिरा कालोनी में रह रही है, जिसे वह आ कर ले जाए। संतोष ने बताया कि सूचना मिलने पर राजू कोहाड़ा रोड माछीवाड़ा आ गया जहां उसने उसे भी बुला लिया। 13 मई की रात करीब आठ बजे तेजिदर सिंह गोल्डी उसके पाय और राजू को यह कह कर अपने साथ ले गया कि तेरी पत्नी व बच्चों को लेकर आना है जबकि मुझे वहां ही रुकने के लिए कह दिया।

राजू के साले संतोष के अनुसार करीब एक घंटे तक वह माछीवाड़ा में अपने जीजा राजू का इंतजार करता रहा, लेकिन राजू नहीं लौटा। इस दौरान राजू का फोन भी बंद आने लगा। इसके बाद संतोष ने रिक्की को फोन किया तो उसने बताया कि यहा कुछ लड़ाई हुई है और राजू पनी पत्नी व बच्चों को ले कर यहां से चला गया है। संतोष के अनुसार वह और उसका परिवार अपने जीजा राजू सिंह की काफी तलाश करते रहे परंतु वह नहीं मिला। इसके बाद संतोष ने आशंका जताई कि तेजिदर सिंह गोल्डी और रिक्की लक्खोवाल ने उसके जीजा राजू सिंह की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफतीश शुरू कर दी थी।

थाना माछीवाड़ा मुखी विजय कुमार ने बताया कि तेजिदर सिंह गोल्डी और रिक्की लक्खोवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी