श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 24 सितम्बर से जारी

श्री राम जानकी बाला जी मंदिर न्यू आंबेडकर नगर ग्यासपुरा में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 24 सितम्बर से जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 04:35 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:11 AM (IST)
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 24 सितम्बर से जारी
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 24 सितम्बर से जारी

संसू, लुधियाना : श्री राम जानकी बाला जी मंदिर न्यू आंबेडकर नगर ग्यासपुरा में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 24 सितम्बर से जारी है। मंदिर के प्रधान मुनिन्द्र नाथ राय ने बताया कि 30 सितंबर को हवन व भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा। पंडित अवधेश पांडेय कथा का रसपान करा रहे हैं। इस मौके पर मन्दिर के प्रधान मुनिन्द्र नाथ राय, प्रभाशंकर तिवारी, अनिल शर्मा, घनश्याम ठाकुर, भुवन ठाकुर, शम्भू ठाकुर, दया शंकर शुक्ला, महीप सिंह ने भागवत महापुराण की आरती की।

माल लेने पर नहीं दिए पैसे, ठगी के आरोप में केस दर्ज जासं, लुधियाना : हौजरी करोबार के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मारने के आरोप में थाना जोधेवाल पुलिस ने आरोपित फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान राहों रोड के जुझार नगर निवासी अभिषेक अग्रवला के रूप में हुई। पुलिस ने किचलू नगर निवासी सुनील जैल की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

एएसआइ राज कुमार ने बताया कि नवंबर 2019 को उसने पुलिस कमिश्नर को एक शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि हैबोवाल के गोपाल नगर इलाके में आरोपित की मोना एक्सपोर्ट के नाम से वूलन गारमेंट्स की फैक्ट्री है। आरोपित ने विभिन्न तारीख पर उससे 6,10,980 लाख व 6,69,202 लाख रुपये का माल मंगवाया। मगर उसकी रकम नहीं दी। इसके अलावा उसने सुनील जैन को ऑर्डर देकर और माल तैयार करा लिया। मगर उसे उठाया नहीं। ऐसा करके उसने उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने डीए लीगल की राय लेने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी