आज लुधियाना आएंगे महंत राम सुंदर दास, तैयारियां पूरीं: विनोद

श्री बावा लाल दयाल मंदिर (12 ज्योतिर्लिग धाम) में आज महंत श्रीश्री 1008 श्री राम सुंदर दास महाराज गद्दीनशीन श्री ध्यानपुर धाम 30 नवंबर को सेवकों को दर्शन देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:30 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:30 AM (IST)
आज लुधियाना आएंगे महंत राम सुंदर दास, तैयारियां पूरीं: विनोद
आज लुधियाना आएंगे महंत राम सुंदर दास, तैयारियां पूरीं: विनोद

संस, लुधियाना : श्री बावा लाल दयाल मंदिर (12 ज्योतिर्लिग धाम) में आज महंत श्रीश्री 1008 श्री राम सुंदर दास महाराज गद्दीनशीन श्री ध्यानपुर धाम 30 नवंबर को सेवकों को दर्शन देंगे। यह जानकारी मंदिर के महासचिव शिवानंद ने सेवकों की मीटिग के दौरान दी। उन्होंने कहा कि महाराज के आगमन को लेकर मंदिर कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस बार सेवकों को महाराज के दर्शन समूहों में कराए जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप में 150 से लेकर 200 तक श्रद्धालु होंगे। महाराज श्री सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में सेवको को आशीर्वाद देंगे। उपाध्यक्ष विनोद कुंद्रा ने बताया कि श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल सेवक सिद्ध पीठ द्वारा हरि नाम संकीर्तन किया जाएगा। आयोजकों की ओर से मंदिर में आने वाले सेवकों के लिए भंडारा पूरा दिन चलेगा। इस अवसर पर प्रदीप भाटिया, बिट्टू भाटिया, संजीव चोपड़ा, संजीव थम्मन,रितेश भाटिया,अश्वनी टहनी, सुरेंद्र मल्होत्रा आदि उपस्थित थे। टुबड़ी मेला में भक्त आज करेंगे ठाकुर जी के दर्शन

दूसरी तरफ प्रतिष्ठित टुबड़ी मेला पुरानी गऊशाला के अभिषेक हाल में 30 नवंबर को मनाया जाएगा। ठाकुर जी के दर्शन दोपहर 12 से सात बजे तक होंगे। इस मौके पर विशेष संकीर्तन शाम चार से सात बजे तक चलेगा। इसमें सेवक सोमनाथ मल्होत्रा एवं राकेश शर्मा विशेष तौर पर हाजिरी लगाएंगे। मेले की तैयारी को लेकर गई बैठक के बाद आयोजकों ने बताया कि चूंकि इस मेले में अन्य राज्यों से लोग ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं, इसलिए कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक में सुरिदर कक्कड़, सुरिदर कपूर, विक्रम कपूर, राजेश कपूर, प्रदीप कपूर, प्रिस कक्कड़, डिपल कक्कड़, अशोक मल्होत्रा, नवीन मल्होत्रा, अरुण कपूर, राजन कपूर, रविद्र मल्होत्रा, अजय कपूर, जगदीश कक्कड़, अशोक कक्कड़, अशोक कक्कड़, राज कुमार कपूर, योगेश मग्गो और अमित कपूर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी