ग्रीन लैंड स्कूल में मनाया प्रकाशोत्सव

ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल न्यू सुभाष नगर में श्री गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शबद गायन किया और कुछ विद्यार्थी वर्चुअल तरीके से भी इस उत्सव में जुड़े।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:46 PM (IST)
ग्रीन लैंड स्कूल में मनाया प्रकाशोत्सव
ग्रीन लैंड स्कूल में मनाया प्रकाशोत्सव

जागरण संवाददाता, लुधियाना : ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल, न्यू सुभाष नगर में श्री गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शबद गायन किया और कुछ विद्यार्थी वर्चुअल तरीके से भी इस उत्सव में जुड़े। इस तरह के कार्यक्रम कराने का उद्देश्य बच्चों में श्री गुरु गोबिद सिंह के सिद्धांतों, मूल्यों, आदर्शों के बारे विद्यार्थियों को अवगत कराना रहा। इससे पहले स्कूल में स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को गुरु जी की जीवनी से अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों ने गुरु गोबिद सिंह के जीवन इतिहास और मानवता के लिए किए गए योगदान को पावर प्वाइंट प्रिजेंटेशन के माध्यम से दिखाया। स्कूल प्रिसिपल डा. ज्योति पुजारा ने कहा कि इस तरह के समारोह विद्यार्थियों को गुरु और पुराने इतिहास के साथ जोड़े रखते हैं।

chat bot
आपका साथी