लुधियाना में Lockdown में दुकानें बंद, इंडस्ट्री में उत्पादन गिरा; आर्डर न मिलने से स्टाक से भरे गोदाम

लुधियाना में लाकडाउन का असर उद्योगों पर दिखने लगा है। देश में कई रिटेल काउंटर बंद हुए हैं। ग्राहक सिर्फ जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। पंजाब के कपड़ा साइकिल हैंडटूल स्पेयर पाट्र्स आटो पाट्र्स और फाउंडरी उत्पादों की बिक्री में 30 से 40 फीसद की कमी आई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:22 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:22 AM (IST)
लुधियाना में Lockdown में दुकानें बंद, इंडस्ट्री में उत्पादन गिरा; आर्डर न मिलने से स्टाक से भरे गोदाम
लुधियाना में लाकडाउन का असर उद्योगों के उत्पादन पर दिखने लगा है।

लुधियाना [मुनीश शर्मा]। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण कई राज्य सरकारों ने लाकडाउन और मिनी लाकडाउन का रास्ता अपनाया है। लोगों को घर से कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। इसका असर उद्योगों के उत्पादन पर भी दिखने लगा है। देश में कई रिटेल काउंटर बंद हुए हैं। ग्राहक सिर्फ जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। पंजाब के कपड़ा, साइकिल, हैंडटूल, स्पेयर पाट्र्स, आटो पाट्र्स और फाउंडरी उत्पादों की बात करें तो इनकी बिक्री में 30 से 40 फीसद की कमी आई है।

पिछले एक माह से लगातार आ रही गिरावट के कारण कई फैक्ट्रियों के गोदाम उत्पादों से भर गए हैं। स्टाक क्लीयर नहीं होने से उनके सामने अब समस्या खड़ी हो गई है। इस बीच कई फैक्ट्रियों व कंपनियों ने अपना उत्पादन 30 फीसद तक कम कर दिया है। कुछ कंपनियां सिर्फ एक शिफ्ट में उत्पादन करने पर विचार कर रही हैं। कंपनियों के पास 15 दिन का स्टाक रखने का ही प्रबंध है।

उत्पादन 15 फीसद कम किया
ड्यूक फैशन इंडिया के सीएमडी कोमल कुमार जैन का कहना है कि लाकडाउन का सबसे अधिक असर  गारमेंट्स इंडस्ट्री में देखने को मिल रहा है। रिटेल स्टोर और एमबीओज भी बंद पड़े हैं। सिर्फ आनलाइन कारोबार हो रहा है। कंपनी ने उत्पादन 15 फीसद कम कर दिया है। अब सर्दियों के परिधान भी तैयार किए जाने हैं।

रिटेल चेन बंद होने से उत्पादन ठप
जेके साइकिल के एमडी राजन गुप्ता का कहना है कि इस समय किसी भी तरह की खरीद फरोख्त नहीं हो रही है। साइकिल की बिक्री गिर गई है। इसके पाट्र्स के आर्डर भी नहीं आ रहे हैं।  रिटेल के बंद होने से इंडस्ट्री के चक्के जाम हो गए हैं। बाजार में नकदी की भी कमी है।

स्टाक के लिए नहीं स्थान, उत्पादन किया कम
लुधियाना हैंडटूल एसोसिएशन के प्रधान एससी रलहन का कहना है कि इस समय मार्केट गंभीर दौर से गुजर रही है। न आर्डर मिल रहे हैं न पेमेंट आ रही है। उत्पादन 20 से 40 फीसद तक कम करना पड़ा है। इसका मुख्य कारण उत्पादों को रखने के लिए स्थान न होना है। इनपुट कास्ट को पूरा कर पाना भी बहुत मुश्किल हो रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी