राम नवमी के उपलक्ष्य में निकाली 89वीं शोभायात्रा

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद जी के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म महोत्सव कमेटी की ओर से 89वीं शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:11 PM (IST)
राम नवमी के उपलक्ष्य में निकाली 89वीं शोभायात्रा
राम नवमी के उपलक्ष्य में निकाली 89वीं शोभायात्रा

संस, लुधियाना : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद जी के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म महोत्सव कमेटी की ओर से 89वीं शोभायात्रा निकाली गई। परंपरा के अनुसार भगवान रामचंद्र का चांदी रथ निकाला गया। शाम चार बजे श्री रामलीला दरेसी मैदान से शोभायात्रा प्रारंभ होकर प्रताप बाजार, गिरिजाघर चौक, चौड़ा बाजार से होते हुए डिवीजन नंबर 3, ख्वाजा कोठी चौक से हरिदेव मंदिर में महाआरती के साथ संपन्न हुई। यात्रा जहां से निकली लोगों ने जय श्री राम के जयघोष से इसका स्वागत किया। इस अवसर पर मेयर बलकार सिंह संधू, पार्षद अनिल भारती, विक्की डाबर, सुभाष गुप्ता, पवन शर्मा, पंडित ज्योति आदि ने भगवान राम के आगे नतमस्तक हुए। बलकार सिंह संधू ने श्री सनातन धर्म महोत्सव कमेटी के इस आयोजन को सराहा। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की आयु के बावजूद मदन लाल चोपड़ा जी की अगुआई में यात्रा निकाल कर प्रभु का प्रसार करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर कमेटी चेयरमैन मदन लाल चोपड़ा, प्रधान कुलभूषण मलिक, दिनेश मरवाहा, कमल बस्सी, अश्वनी चोपड़ा, भरत मलिक, सतीश चोपड़ा, मिटू शर्मा, यशपाल पराशर, परमिदर मेहता, कर्ण भल्ला, राजेश विक्की, बबली शर्मा, किरण भल्ला, कृष्ण मूर्ति, सुभाष अग्रवाल, गुलशन टंडन, शाम सुंदर चोपड़ा, शुभम, माधव, सौरव, अप्पू, आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी