जागरण में गुंबर व साहनी करेगें रुद्राभिषेक :चेतन

16वें विशाल जागरण में सोसायटी अध्यक्ष बिट्टू गुंबर व चैयरमैन रोहित साहनी साथियों सहित रुद्राभिषेक करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:42 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:42 PM (IST)
जागरण में गुंबर व साहनी करेगें रुद्राभिषेक :चेतन
जागरण में गुंबर व साहनी करेगें रुद्राभिषेक :चेतन

संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर अध्यक्ष चेतन बवेजा की अध्यक्षता में 11 मार्च को चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में आयोजित होने वाले 16वें विशाल जागरण में सोसायटी अध्यक्ष बिट्टू गुंबर व चैयरमैन रोहित साहनी साथियों सहित रुद्राभिषेक करेंगे। यह जानकारी महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर व चैयरमैन रोहित साहनी, पार्षद अनिल पारती, राजन शर्मा, प्रभसिमरण, प्रमोद मदान, प्रशात अग्रवाल, अरविंद्र बहल, वरूण बाली, रिकू मान को जागरण का निमंत्रण देने के बाद दी। बवेजा ने बताया कि स्वामी विवेक भारती व संत समाज की अध्यक्षता में गणेश वंदना के साथ शुरू होने वाला जागरण भोले बाबा की इच्छा तक जारी रहेगा। विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 से जागरण में शामिल होने के लिए भोले की बारात के माध्यम से हजारों भक्तों का जत्था फ्री बस यात्रा के माध्यम से जागरण में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सहित 16वें विशाल जागरण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शामिल होगा। जागरण में भोलेनाथ विशालकाय भवन दर्शनीय होगा। आरती के साथ जागरण को विश्राम दिया जाएगा। इस अवसर पर जतिंद्र दुग्गल, पंकज गिल्होत्रा, राज कुमार गुप्ता, बन्नी बवेजा अजय अरोड़ा, कर्ण अग्रवाल, बलदेव भोला, विवेक रावला, सुरेश खन्ना, प्रदीप मितल, सुभाष शर्मा, योगेश सैणी, तरुण कुमार, सतीश शर्मा, वासू गर्ग, जय वर्मा, राजीव महाजन, सुरिंद्र बावा व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी