शिअद ने गुरुद्वारा साहिब में करवाई अरदास

विधानसभा क्षेत्र जगराओं में शिरोमणि अकाली दल द्वारा 2022 के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरद्वारा गुरुसर काउंके में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालकर अरदास की गई। जगराओं से अकाली दल के पूर्व विधायक एसआर कलेर पिछले दिनों से हार्ट की बीमारी से पीड़ित हैं। उनकी तंदुरुस्ती के लिए पाठ करवाए हए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:18 PM (IST)
शिअद ने गुरुद्वारा साहिब में करवाई अरदास
शिअद ने गुरुद्वारा साहिब में करवाई अरदास

संवाद सहयोगी, जगराओं : विधानसभा क्षेत्र जगराओं में शिरोमणि अकाली दल द्वारा 2022 के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरद्वारा गुरुसर काउंके में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालकर अरदास की गई। जगराओं से अकाली दल के पूर्व विधायक एसआर कलेर पिछले दिनों से हार्ट की बीमारी से पीड़ित हैं। उनकी तंदुरुस्ती के लिए पाठ करवाए हए। इनके आज भोग डाले गए। इस मौके अकाली दल के जिला प्रधान भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल के अलावा पूर्व चेयरमैन, सर्किल जत्थेदार, सरपंच, पंच, पार्टी के पदाधिकारी तथा वर्कर अरदास में शामिल हुए।

अकाली दल के जिला प्रधान भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल, पूर्व चेयरमैन कंवलजीत सिंह मल्ला और चेयरमैन दीदार सिंह मलिक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र जगराओं में पूर्व विधायक एसआर कलेर के मजबूत उम्मीदवार हैं। कलेर ने कहा कि हर दुख सुख की घड़ी में पार्टी वर्करों और इलाका निवासियों ने उन्हें प्यार और सत्कार दिया, जिसके लिए वह सदैव ही आभारी रहेंगे। यहां रणबीर कौर कलेर के अलावा सर्किल प्रधान इंद्रजीत सिंह लांबा, युवा प्रधान दलजीत सिंह, दीपेंद्र सिंह भंडारी, हरदेव सिंह बॉबी, परमजीत सिंह पम्मा, अमरजीत सिंह रसूलपुर, रंजीत कौर,जसवीर कौर ,जत्थेदार गुरचरण सिंह ग्रेवाल, पार्षद सतीश कुमार पप्पू, पूर्व पार्षद दर्शन सिंह गिल्लऔर बलराज सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी