लुधियाना में शीतला माता मंदिर संस्था और एनजीओ अर्जुन यूथ फेडरेशन ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप

लुधियाना में अर्जुन यूथ फेडरेशन और शीतला माता मंदिर संस्था द्वारा मंदिर में कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। वैक्सीनेशन की प्रक्रिया सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर संदीप आहूजा डॉक्टर करुना सिस्टर हरप्रीत सिस्टर आशा संतोष की देखरेख में चलाई गई।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 01:23 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 01:23 PM (IST)
लुधियाना में शीतला माता मंदिर संस्था और एनजीओ अर्जुन यूथ फेडरेशन ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप
लुधियाना में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में कोरोना टीकाकरण कराने के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। रविवार को अर्जुन यूथ फेडरेशन और शीतला माता मंदिर संस्था द्वारा मंदिर में कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 64 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। राजवीर सिंह व दीपक अरोड़ा ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार 45 वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन लगाने के आदेश जारी किए गए हैं और साथ ही 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन का ट्रायल चल रहा है।

यह भी पढ़ें- आखिर मंत्री आशु को क्यों आता है गुस्सा?, तरेरी आंखों वाली फोटो होती है सबसे ज्यादा वायरल

शुरुआती दौर में कहीं न कहीं इस टीकाकरण में लोगों की रुचि दिखाई नहीं दे रही थी परंतु अब कोरोना को हराने के लिए लोग जागरूक नजर आ रहे और जिले में प्रतिदिन 13 हजार के करीब लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा रही है। इस महामारी की दूसरी लहर में पूरा देश और दुनिया कोरोना के नियमों का पालन कर रही है। जहां एक तरफ कोरोना में मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो दिख रही है वहीं इस वैक्सीन से लोगों को तेजी से फायदा होना भी शुरू हुआ है।

यह भी पढ़ें- लुधियानवियां दा शौक वखरा : 6.15 लाख रुपये में खरीदा 0001 वीआइपी नंबर, 13 लोगों ने लिया था बोली में हिस्सा

वैक्सीनेशन की प्रक्रिया सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर संदीप आहूजा, डॉक्टर करुना, सिस्टर हरप्रीत, सिस्टर आशा संतोष की देखरेख में चलाई गई। इस मौके पार्षद पाल सिंह गरेवाल, केके गर्ग, राजवीर सिंह और दीपक अरोड़ा मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए और साथ ही विक्रमजीत सिंह, सुखविंदर सिंह घुम्मन, वीरपाल कौर, बलविंदर कौर, अनिल तिवारी, सिमरन घुम्मन, सिमरजीत कौर, तानिया ठाकुर, हर्षदीप सिंह, सतीश गर्ग, दिनेश, शारदा शर्मा, उषा मल्होत्रा आदि शामिल हुए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी