शंकर प्रसाद एससी मोर्चा ताजपुर मंडल लुधियाना के प्रधान व शिवदयाल महासचिव नियुक्त

पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनावाें काे लेकर सभी राजनीतिक दलाें ने तैयारी तेज कर दी है। लुधियाना में भी इसकाे लेकर दलबदल के साथ-साथ ही नई कार्यकारिणी का भी नेताओं की तरफ से गठन किया जा रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 01:16 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 01:16 PM (IST)
शंकर प्रसाद एससी मोर्चा ताजपुर मंडल लुधियाना के प्रधान व शिवदयाल महासचिव नियुक्त
विधानसभा चुनाव काे लेकर सभी राजनीतिक दलाें ने तैयारी तेज कर दी है। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन।  पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव काे लेकर सभी राजनीतिक दलाें ने तैयारी तेज कर दी है। इसकाे लेकर दलबदल के साथ ही नई कार्यकारिणी का भी गठन तेजी से किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल स्तर पर मोर्चों का गठन करना शुरू कर दिया। पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले ब्लॉक व बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत कर रही है।

ताजपुर मंडल की एक बैठक मंगलवार काे ताजपुर रोड मंडल के अध्यक्ष हरबंस सिंह सलूजा की अध्यक्षता में की गई, जिसमें शंकर प्रसाद खरवार के नाम पर सहमति जताते हुए एससी मोर्चा के जिला प्रधान कुलविंदर सिंह ने शंकर प्रसाद खरवार को एससी मोर्चा ताजपुर मंडल का प्रधान तथा शिवदयाल कोली को महासचिव नियुक्त किया।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: बरनाला में बैठक करने आए भाजपा जिला प्रभारी का घेराव, रोष प्रदर्शन शुरू; पुलिस बल तैनात

ये रहे माैजूद

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सिंगल, जिला महासचिव राम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र मकोल के साथ एससी मोर्चा के राजन गिल, बलविंदर सिंह गिल, विजय खटक, सरदार जगतार सिंह, सरदार हरि सिंह तथा योगेश मौजूद थे जिनका बड़े ही गर्मजोशी से मंडल अध्यक्ष सलूजा ने भावपूर्ण अभिवादन किया नवनियुक्त शंकर ने सभी को धन्यवाद करते हुए मौके पर ही अपने कई साथियों को भाजपा में शामिल किया।

यह भी पढ़ें-पंजाब के नए 23वें जिले मालेरकोटला को मिली कई सौगात, जानें कहां-कहां होंगे 548 करोड़ रुपये खर्च

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी