शनिधाम भामिया में केक काटा

शनि जयंती के उपलक्ष्य में शनि धाम भामिया में स्वामी सुरेश दुआ ने केक काटा। पूजा-अर्चना के बाद आरती की गई और श्रद्धलुओं को केक का प्रसाद बांटा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 07:26 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 07:26 PM (IST)
शनिधाम भामिया में केक काटा
शनिधाम भामिया में केक काटा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : शनि जयंती के उपलक्ष्य में शनि धाम भामिया में स्वामी सुरेश दुआ ने केक काटा। पूजा-अर्चना के बाद आरती की गई और श्रद्धलुओं को केक का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर मुख्य मेहमान पंजाब भाजपा व्यापार सेल के प्रधान दिनेश सरपाल, महंत गौरव बावा, भाजपा नेता गोल्डी सभरवाल, अमित कौंडल, भाजपा नेता नीरज वर्मा, दिनेश जैन चौधरी को स्वामी द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। स्वामी सुरेश दुआ ने कहा कि शनिदेव न्याय के देवता है उनसे डरने की जरूरत नही है, सिर्फ अपने कर्म सही करते रहें। दिनेश सरपाल ने कहा कि भगवान शनिदेव भक्तों का कल्याण करने वाले है, जो उनको सच्चे मन से याद करता है वह उसकी रक्षा करने के लिए जरूर आते है। इस अवसर पर बिन्नी सभ्रवाल, कुलदीप चोपड़ा, अविनाश मित्तल, नीतीश कुमार मनी, विनीत कुमार, सौरव साहिल आदि ने भी शनि महाराज जी की प्रतिमा पर तेल चढ़ाकर पूजा अर्चना की।

chat bot
आपका साथी