15 मई को सादे ढंग से मनाया जाएगा शहीद सुखदेव थापर का जन्मदिवस

कोरोना संक्रमण के कारण शहीद सुखदेव थापर की जयंती पर होने वाला कार्यक्रम सादगी के साथ मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:05 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:05 AM (IST)
15 मई को सादे ढंग से मनाया जाएगा शहीद सुखदेव थापर का जन्मदिवस
15 मई को सादे ढंग से मनाया जाएगा शहीद सुखदेव थापर का जन्मदिवस

जासं, लुधियाना : कोरोना संक्रमण के कारण शहीद सुखदेव थापर की जयंती पर होने वाला कार्यक्रम सादगी के साथ मनाया जाएगा। शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक थापर ने बताया कि 15 मई को शहीद की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण इस बार किसी तरह के कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से प्रतिमा का स्नान करके तिलक किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि जो भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने आएंगे वे कोविड नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि स्मारक के सुंदरीकरण में पंजाब सरकार की तरफ से की जा रही देरी के कारण रखी जाने वाली भूख हड़ताल भी स्थगित कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी