मक्कड़ कालोनी में सीवरेज ओवरफ्लो, लोगों में रोष

ग्यासपुरा के गुरु तेग बहादुर नगर मक्कड़ कालोनी की गली नंबर एक से छह तक दो महीने से सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से लोग मुश्किल में है। पार्षद पानी निकासी का प्रबंध नहीं कर रहे जिससे इलाकावासियों में रोष है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:16 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:16 PM (IST)
मक्कड़ कालोनी में सीवरेज ओवरफ्लो, लोगों में रोष
मक्कड़ कालोनी में सीवरेज ओवरफ्लो, लोगों में रोष

शिवकुमार शुक्ला, लुधियाना : ग्यासपुरा के गुरु तेग बहादुर नगर, मक्कड़ कालोनी की गली नंबर एक से छह तक दो महीने से सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से लोग मुश्किल में है। पार्षद पानी निकासी का प्रबंध नहीं कर रहे, जिससे इलाकावासियों में रोष है। इलाका वासियों ने पार्षद प्रभजोत कौर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

लोक इंसाफ पार्टी के पूर्वांचल बैंक प्रदेश अध्यक्ष महंगू राम यादव ने कहा कि गली नंबर तीन में शिव मंदिर है। यहां काफी श्रद्धालु आते हैं, जो इस गंदे पानी के चलते परेशान हैं। लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि इस नारकीय जिदगी से जल्द से जल्द निजात मिलें। नगर निगम जेई से मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो वे उपलब्ध नहीं हुए। लोगों ने कहा कि गंदे पानी का निकासी यदि जल्द नही किया गया तो पार्षद के दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पुजारी पंडित रवि प्रकाश शुक्ला, मंजू शुक्ला, कमलेश कौर, गोमती देवी, सरोज देवी, विभा, नगीना देवी, सुनीता, गुड़िया, गुड्डी, राजपति, रेशम आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी