लुधियाना के ग्यासपुरा में सीवरेज जाम की समस्या हुई आम, गलियों में भरा गंदा पानी

लुधियाना के ग्यासपुरा के वार्ड 30 के सुआ रोड स्थित शम्भू करियाना स्टोर वाली गली के साथ वाली गलियों में सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ है। गलियों में पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 09:12 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 09:12 AM (IST)
लुधियाना के ग्यासपुरा में सीवरेज जाम की समस्या हुई आम, गलियों में भरा गंदा पानी
इलाकों में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो चुका है।

लुधियाना, जेएनएन। ग्यासपुरा के वार्ड नंबर 30 के सुआ रोड स्थित शम्भू करियाना स्टोर वाली गली के साथ वाली गलियों में सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ है। गलियों में सीवरेज का गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन इलाकों में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो चुका है।

यह भी पढ़ें -  भारतीय साइकिल उद्योग ई-रिक्शा व ई-लोडर से भरेगा उड़ान, लुधियाना मार्केट में 20 फीसद बढ़ी मांग

सीवरेज जाम के कारण लगभग सभी गलियों में कचरा युक्त पानी भरा हुआ है। इलाका निवासी शम्भू सिंह, डा. अर्जुन गोरखपुरी, बेअंत सिंह, बलजीत सिंह, महंगू सिंह ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम से मांग की है। इस संबंध में स्थानीय पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह उपलब्ध नहीं रहे हैं। जसपाल सिंह को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें - लुधियाना में एकम डेयरी व स्वीट शाप में दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर डाल लूट करने की कोशिश, एक दबोचा

वहीं नगर निगम के जेई अवनीत सिंह ने इस समस्या के बारे में कहा कि हमें इस बारे में किसी ने जानकारी नहीं दी है, आपके माध्यम से हमें जानकारी मिली है, जल्द ही लोगों की इस समस्या का निवारण हो जाएगा। जसपाल सिंह ने कहा कि सफाई कर्मी टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर सीवरेज की सफाई शुरू कर देंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी