लुधियाना के ग्यासपुरा में सीवरेज के ढक्कन हुए गायब, मेन होल खुले; निगम लापरवाह

इन दिनों ग्यासपुरा की कच्ची सड़क पर बने सीवरेज के छह मेनहोलों में से पांच के ढक्कन गायब हैं और यह खुले मेनहोल लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। इन सब के बावजूद नगर निगम अफसर लापरवाह बने हैं

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:17 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 11:17 AM (IST)
लुधियाना के ग्यासपुरा में सीवरेज के ढक्कन हुए गायब, मेन होल खुले; निगम लापरवाह
चोरों के इस कृत्य से लोगों की जान जरूर खतरे में पड़ जाती है। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। घरों, दुकानों या किसी अन्य जगह से कीमती सामान या नकदी चोरी की घटनाएं तो आए दिन होती रहती हैं। लेकिन चोरों ने अब अपनी हदें पार कर ली। चोर अब सड़क पर बने सीवरेज के मेनहोलों के ढक्कन भी चोरी करने लगे हैं। यह ढक्कन चोरी करने से चोरों को कितना फायदा होता होगा यह बात तो अलग है लेकिन चोरों के इस कृत्य से लोगों की जान जरूर खतरे में पड़ जाती है।

इन दिनों ग्यासपुरा की कच्ची सड़क पर बने सीवरेज के छह मेनहोलों में से पांच के ढक्कन गायब हैं और यह खुले मेनहोल लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। इन सब के बावजूद नगर निगम अफसर लापरवाह बने हैं। इन मेनहोलों पर ढक्कन रखने के लिए नगर निगम अफसरों को अब किसी हादसे का इंतजार है।

ग्यासपुरा मेन रोड पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है इसलिए ग्यासपुरा से दिल्ली रोड की तरफ आने के लिए लोग कच्ची सड़क का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस सड़क पर एक तरफ सीवरेज फ्लो है दूसरा छह में  पांच सीवरेज के ढक्कन गायब हैं। इस सड़क से इन दिनों रोजाना हजारों लोगों को आना जाना है। सीवरेज के मेनहोल खुलने होने के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इलाका निवासी दिनेश मिश्र ने बताया कि यह पूरी सड़क सीवरेज के पानी से भर जाती है और उसके बाद यह पता नहीं चलता है कि सीवरेज का मेनहोल कहां पर है।

उन्होंने कहा कि करीब एक डेढ़ माह से यह ढक्कन खुले हैं और इस बारे में निगम अधिकारियों को बताया गया है। लेकिन अभी तक किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर इन दिनों बहुत ट्रैफिक है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा को भी इस बारे में शिकायत दे दी है। लेकिन तब भी समस्या का हल नहीं हुआ। उधर, पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा का कहना है कि नगर निगम से सीवरेज के ढक्कन की डिमांड की है। जल्दी ही यहां ढक्कन रखकर मेनहोल बंद कर लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी