मत्तेवाडा काे जाने वाली सड़क पर डेढ़ फीट तक भरा है पानी, सीवरेज का पानी आने से बाढ़ जैसे हालात

बस्ती जोधेवाल चौक से मत्तेवाडा तक जर्जर सड़क ने नागरिकों को मूल सुविधाओं से वंचित कर दिया है। लोग वाहन पर सवार होकर भी आना-जाना नहीं कर पाते हैं। कई जगहों पर पैदल चलना भी दूभर हो चुका है। सड़क के हालात कब सुधरेंगे कुछ कहा नहीं जा सकता।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:21 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 12:21 PM (IST)
मत्तेवाडा काे जाने वाली सड़क पर डेढ़ फीट तक भरा है पानी, सीवरेज का पानी आने से बाढ़ जैसे हालात
बस्ती जोधेवाल चौक से मत्तेवाडा तक सड़क पर भरा पानी। (जेएनएन)

लुधियाना, जेएनएन।

जर्जर सड़क ने आम नागरिकों को मूल सुविधाओं से वंचित कर दिया है। लोग वाहन पर सवार होकर भी सही समय से आना-जाना नहीं कर पाते हैं। कई जगहों पर पैदल चलना भी दूभर हो चुका है। सड़क के हालात कब सुधरेंगे इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। 

जानकारी के अनुसार बस्ती जोधेवाल स्थित राहों रोड़ पर जैन कालोनी से लेकर गहलेवाल रोड तक सीवरेज का पानी आने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस समस्या पर काबू पाने में नगर निगम की कोशिशें नाकाम साबित होती दिख रही हैं। अभी कुछ दिन पहले निगम कमिश्नर व विधायक तक इस इलाके का दौरा कर चुके हैं। उस समय इसकी डेडलाइन लगाकर इसका जल्द ही हल करने का आश्वासन दिया गया था परयह समस्या अभी बरकरार है।

आज भी गंदा पानी सड़कों पर अणाने से आवाजाही में असर पड़ रहा है। विगत रात भी सड़क पर करीब डेढ़ फीट पानी भरने से जनता को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा था।बड़ी गाड़ियां पानी से निकलते दौरान टूव्हीलर सवार पर गंदे पानी के छींटे पड़ जाते है।

इस संबंध में नगर निगम के मेयर बलकार सिंह संधू ने कहा कि बस्ती जोधेवाल चौक से मेहरबान चुंगी तक सीवरेज सिस्टम ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है। एक साइड सड़क छोड़कर सीवरेज के पाइप डाले जा रहे हैं ताकि इस समस्या काे जड़ से खत्म किया जा सके।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी