Dengue Cases in Ludhiana: लुधियाना में डेंगू का खतरा बरकरार, एक दिन में 17 नए केस आने से हड़कंप

Dengue Cases in Ludhiana जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को एक दिन में 17 नए मामले सामने आए हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या 166 तक पहुंच गई है। इनमें से 138 मरीज शहरी क्षेत्रों से हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 08:54 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 08:54 AM (IST)
Dengue Cases in Ludhiana: लुधियाना में डेंगू का खतरा बरकरार,  एक दिन में 17 नए केस आने से हड़कंप
जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Dengue Cases in Ludhiana : जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को एक दिन में 17 नए मामले सामने आए हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या 166 तक पहुंच गई है। इनमें से 138 मरीज शहरी क्षेत्रों से हैं। जगराओं व कूमकलां में पांच-पांच मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा साहनेवाल में डेंगू के चार केस आ चुके हैं। वहीं दूसरे जिले के रहने वाले 9 लोगों में भी डेंगू की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें-क्‍या सीएम चन्नी का अंदाज देख खुद को 'अनसेफ' महसूस करने लगे थे सिद्धू, जानें क्‍यों खफा हुए 'गुरु'

दूसरे राज्यों के रहने वाले पांच लाेग भी पीड़ित

दूसरे राज्यों के रहने वाले भी पांच लोग डेंगू का शिकार हुए हैं। सेहत विभाग के अधिकारियों के अनुसार डेंगू के मरीजों की संख्या अभी और बढ़ेगी। यह मौसम डेंगू मच्छर के लिए अनुकूल है। वहीं, जिले में कोरोना का मात्र एक पाजिटिव सामने आया है। एक्टिव केसों की संख्या मात्र 17 रह गए हैं। गाैरतलब है कि शहर में काेराेना के बाद डेंगू सेहत विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इससे निपटना किसी चुनाैती से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें-Arvind Kejriwal in Ludhiana: उद्यमियों से बोले दिल्ली के CM केजरीवाल, हम उपलब्ध करवाएंगे 24 घंटे बिजली

शहर के कई इलाकाें में फॉगिंग के प्रबंध नहीं

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ते ही सेहत विभाग और नगर निगम गेंद एक-दूसरे के पाले में फेंकने जुट गए हैं। इस बार भी विभाग ने निगम पर फॉगिंग नहीं करवाने का आरोप लगाया है। वहीं, नगर निगम ने सेहत विभाग के फॉगिंग न करवाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। निगम का दावा है कि शहर में एक महीने से रोजाना फॉगिंग करवाई जा रही है। फॉगिंग के लिए 95 हैंडी मशीनें और 12 बड़ी मशीनें प्रयोग की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें-Kejriwal Ludhiana visit: लुधियाना पहुंचे दिल्ली के CM केजरीवाल का विराेध; 3 युवक गाड़ी तक पहुंचे; किसानाें के पक्ष में नारेबाजी

chat bot
आपका साथी