लुधियाना में मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल, 44 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज है। जिसमें राजीनामा करने का दवाब बनाने के लिए आरोपितों ने उसके घर में घुस कर उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उसे जान मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 01:23 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 01:23 PM (IST)
लुधियाना में मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल, 44 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने मारपीट के विभिन्न मामलों में 44 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में थाना मेहरबान पुलिस ने गांव रोड़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसी गांव में रहने वाले मखन सिंह, हरदीप सिंह, परविंदर सिंह, सतविंदर सिंह, सुखवीर सिंह तथा तलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसी गांव में रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ थाना मेहरबान में दुष्कर्म का केस दर्ज है। जिसमें राजीनामा करने का दवाब बनाने के लिए आरोपितों ने उसके घर में घुस कर उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उसे जान मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने छावनी मोहल्ला निवासी हर्ष कुमार की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले चरणजीत सिंह, उसकी पत्नी परमजीत कौर तथा उसके बेटे गुरजोत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 22 अगस्त की रात 10.30 बजे आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। जब उसकी मां उसे बचाने के लिए बाहर आई तो उन लोगों ने उसे भी बुरी तरह से पीट दिया। उनके शोर मचाने पर जमा हुए लाेगों को देख अरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

थाना डाबा पुलिस ने शिमला पुरी के आजाद नगर स्थित बागी स्टैंड इलाके में रहने वाले रमेश कुमार की शिकायत पर अश्विनी कुमार, रमन, लक्की, राजा, अजय, लाडी तथा उनके 20 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उक्त आरोपित उसकी गली में बैठ कर शराब पीते हैं। 19 अगस्त की रात भी वाे लोग उसके घर के बाहर बैठ कर शराब पी रहे थे। उसने जब उन लोगों को वहां से हटने के लिए कहा तो आरोपितों ने तेजधार हथियारों से उसके घर में घुस कर हमला कर दिया। घर में तोड़फोड़ की, मारपीट कर घायल करने के बाद जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

थाना कूमकलां पुलिस ने कूमकलां निवासी अमनदीप सिंह की शिकायत पर उसी गांव में रहने वाले मनप्रीत सिंह जसजीत सिंह, अमृत सिंह तथा जश्नदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 22 अगस्त को बाजार किसी काम से जा रहा था। उसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। थाना डाबा पुलिस ने ग्यासपुरा के सरकारी फ्लैट्स निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर रामा, लक्ष्मण, मटरी, लुट्टो देवी तथा अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 25 अगस्त के दिन आरोपितों ने उसकी पत्नी मीरा देवी तथा उसकी माता पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी