खोखे को आग लगाई, दंपती समेत चार पर केस

शेरपुर के शहीद भगत सिंह नगर इलाके में पान बीड़ी और खाने पीने के सामान के लिए लगाए गए खोखे को किसी ने आग लगा दी। इस कारण खोखा और उसमें रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया। पुलिस ने अब मामले में दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:19 PM (IST)
खोखे को आग लगाई, दंपती समेत चार पर केस
खोखे को आग लगाई, दंपती समेत चार पर केस

जागरण संवाददाता, लुधियाना : शेरपुर के शहीद भगत सिंह नगर इलाके में पान, बीड़ी और खाने पीने के सामान के लिए लगाए गए खोखे को किसी ने आग लगा दी। इस कारण खोखा और उसमें रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया। पुलिस ने अब मामले में दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआइ सुलखन सिंह ने बताया कि ये केस शहीद भगत सिंह नगर निवासी गुलाव बंती, उसके पति राम संजीव तथा उनके दो अज्ञात साथियों पर दर्ज किया गया है।

ग्यासपुरा के हरगोबिद नगर निवासी बृज मोहन ने बताया कि शहीद भगत सिंह नगर स्थित रेलवे लाइन के पास वो पान, बीड़ी और खाने पीने के सामान का खोखा लगाता है। ये चारों लोग अकसर उसे वो खोखा वहां से हटाने के लिए मजबूर करते थे। 18 सितंबर की रात वो अपना खोखा बंद करके घर चला गया। अगली सुबह आकर देखा तो खोखे को आग लगी हुई थी। उसके समेत सारा सामान जल चुका था।

chat bot
आपका साथी