लुधियाना में हाेजरी दफ्तर से 26 लाख और चेक बुक चुरा ले गया नौकर, सीसीटीवी फुटेज से वारदात कैद

शहर के सुंदर नगर स्थित हाेजरी फैक्ट्री में नौकर 26 लाख की नगदी और चेक बुक चोरी करके ले गया। घटना का पता तब चला जब सोमवार शाम फैक्ट्री मालिक ने पेमेंट निकालने के लिए आफिस का दराज खोला।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:54 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:54 AM (IST)
लुधियाना में हाेजरी दफ्तर से 26 लाख और चेक बुक चुरा ले गया नौकर, सीसीटीवी फुटेज से वारदात कैद
हाेजरी फैक्ट्री में नौकर 26 लाख की नगदी और चेक बुक चोरी। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। सुंदर नगर स्थित हाेजरी फैक्ट्री में नौकर 26 लाख की नगदी और चेक बुक चोरी करके ले गया। घटना का पता तब चला, जब सोमवार शाम फैक्ट्री मालिक ने पेमेंट निकालने के लिए आफिस का दराज खोला। सूचना मिलने पर पहुंची थाना दरेसी पुलिस को घटना स्थल का जायजा लेते समय सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई। जिससे स्पष्ट हो गया कि चोरी उसी ने की है। अब पुलिस ने नाैकर के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

एसएचओ दविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान खरानती टोल, सैफगंज जाखिम औरंगाबाद रफीगंज बिहार निवासी राजेश प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस ने माडल टाउन निवासी अमित खुराना की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि सुंदरनगर में महाराजा पैलेस वाली गली में उनकी अमित इंटरप्राइजेस के नाम से हौजरी फैक्ट्री है। जिसमें उसे पानी पिलाने के लिए रखा हुआ है।

आरोपित 25 अक्टूबर को दफ्तर के दराज में रखी उक्त नगदी और चेक बुक चोरी करके ले गया। दविंदर सिंह ने कहा कि आरोपित के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सभी थानों को उसके बारे में जानकारी भेज कर अलर्ट कर दिया गया है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-टिपर की चपेट आए साइकिल सवार की मौत

लुधियाना। समराला चौक में बेकाबू हुए तेज रफ्तार टिपर ने साइकिल सवार को रौंद दिया। इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना मोती नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम कराया और कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान आत्म पार्क स्थित ओरिएंटल सिक्योरिटी कांपलेक्स में रहने वाले 62 वर्षीय बलजीत सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने उसके भाई हरजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात टिपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि शनिवार वो तथा उसका भाई दोनों अपने अपने साइकिल पर सवार होकर समराला चौक की तरफ गए थे। जब वो दोनों समराला चौक क्रास कर रहे थे तो उसी समय पीछे से आए उक्त टिपर ने बलजीत सिंह को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे के बाद चालक टिपर समेत फरार होने में सफल हो गए। इलाज के लिए बलजीत को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। मगर वहां उसकी माैत हो गई।

chat bot
आपका साथी