फिरोजपुर में कामकाज में रोकटोक करने पर नौकर ने कुल्हाड़ी से की किसान की हत्या, सात साल से कर रहा था नौकरी

फिरोजपुर में किसान ने कुल्हाड़ी से किसान की हत्या कर दी। बिहार के रहने वाले नौकर ने किसान के मुंह पर ज्यादा वार किए। पुलिस ने फरार नौकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 09:33 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 09:33 AM (IST)
फिरोजपुर में कामकाज में रोकटोक करने पर नौकर ने कुल्हाड़ी से की किसान की हत्या, सात साल से कर रहा था नौकरी
फिरोजपुर में नौकर ने कुल्हाड़ी से किसान की हत्या कर दी।

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। फिरोजपुर के गांव तारपुर में एक नौकर ने कामकाज में रोकटोक करने पर कुल्हाड़ी से वार कर किसान की निर्मम हत्या कर दी। बिहार के रहने वाले हत्यारोपित ने मालिक के मुंह पर ही ज्यादा वार किए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद से आरोपित फरार है।थाना आरिफके के प्रभारी गुर¨वदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरार नौकर संदीप कुमार के खिलाफ मृतक के बेटे के बयानों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मृतक महेंद्र सिंह (85) के बेटे जसबीर सिंह ने बताया कि संदीप कुमार उर्फ राजू निवासी गांव फूला, डाकखाना नरपतगंज तहसील फरतरगंज जिला अरचिया (बिहार) से सात साल पहले उनके पास नौकरी करने आया था। राजू उनकी हवेली में बने कमरे में महेंद्र सिंह के साथ रहता था। महेंद्र सिंह राजू को कामकाज के दौरान रोकटोक करता रहता था। 12 नवंबर की देर शाम उसके चाचे के लड़के लखवीर सिंह का फोन आया कि हवेली में से आवाजें आ रही हैं। वह जैसी ही अपने लड़के दलेर सिंह के साथ हवेली में पहुंचा तो देखा कि संदीप के हाथ में कुल्हाड़ी थी और महिंद्र सिंह का कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा था। उन्हें देखकर आरोपित संदीप दीवार फांद पर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर महेंद्र के शव पोस्टमार्टम करवा दिया है और हत्यारोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की जा चुकी है।

ससुर ने घर में अकेली बहू से किया दुष्कर्म

फिरोजपुर। जिले के एक गांव में ससुर ने अपनी बहू को ही हवस का शिकार बना डाला। थाना आरिफके की सब इंस्पेक्टर रजनी बाला ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि 20 अक्टूबर को उसका पति जम्मू गया हुआ था और 22 अक्टूबर की सुबह उसकी सास व ननद भी रिश्तेदार के पास मिलने गई हुई थी। इस दौरान वह वह अपने कमरे में सो रही थी तो उसका ससुर कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पति के लौटने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित कुलदीप सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी