देश की आजादी में 80 फीसद कुर्बानी पंजाबियों ने दी: एसडीएम

गणतंत्र दिवस पर जगराओं में तहसील स्तरीय समारोह में एसडीएम बलजिदर सिंह ने ध्वज फहराया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 04:00 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 04:00 AM (IST)
देश की आजादी में 80 फीसद कुर्बानी पंजाबियों ने दी: एसडीएम
देश की आजादी में 80 फीसद कुर्बानी पंजाबियों ने दी: एसडीएम

संवाद सहयोगी, जगराओं : गणतंत्र दिवस पर जगराओं में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में आयोजित किए गए तहसील स्तरीय समारोह में इस बार एसडीएम बलजिदर सिंह ने सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उन्होंने कहा कि भारत को आजाद करवाने के लिए पंजाबियों ने अहम भूमिका अदा की। देश की आबादी का ढाई फीसद हिस्सा होने के पश्चात भी आजादी की लड़ाई में 80 फीसद कुर्बानी पंजाबियों ने दी। अंग्रेजों ने भले ही देश भक्तों की आवाज दबाने के लिए बहुत जुल्म किए लेकिन वह देश भक्तों के देश प्रेम को कम नहीं कर पाए और उन्हें देश को छोड़ कर जाना ही पड़ा। पंजाब में किसान मोर्चा, गदर लहर, जलियांवाला बाग का खूनी साका तथा प्रजा मंडल लहर अंग्रेजों की जडें़ हिलाने में अहम रहीं। पंजाब के महान क्रांतिकारी लाला लाजपतराय, करतार सिंह सराभा, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, ऊधम सिंह तथा मदन लाल ढींगरा आदि ने युवा वर्ग को देश की आजादी में लामबंद करने के लिए अहिम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि 1950 में हमारे देश का आज के दिन संविधान लागू किया गया था। इसलिए यह हमारे लिए गर्व का दिवस है। उन्होंने पंजाब पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी द्वारा की गई परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट से सलामी ली। 15 स्कूलों के बच्चे बैंड लेकर परेड के साथ चले। स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित, महिलाओं को दी सिलाई मशीनें

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया और जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें और विकलांग लोगों को ट्राई साइकिल वितिरत किए। इस समय विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने देश भक्ती के रंग में रंगा हुआ शानदार सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किया। समारोह दौरान मंच संचालन कैप्टन नरेश वर्मा ने किया। इस समय जज प्रदीप सिघल, जज करनवीर सिंह मज्जू, जज शमिदरपाल सिंह, एसपी गुरदीप सिंह, तहसीलदार मनमोहन कोशिक, नगर कौंसिल प्रधान चरनजीत कौर कल्याण, कैप्टन नरेश वर्मा, ईओ सुखदेव सिंह रंधावा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी