दुनियावी सुख साइंस देती है और असली सुख योगा देता : योग गुरु

सनमति सरकारी साइंस एंड रिसर्च कालेज में आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रोजाना 30 मिनट फिटनेस ब्रेक का उद्घाटन डायरेक्टर डा. सुखविदर कौर ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:07 PM (IST)
दुनियावी सुख साइंस देती है और असली सुख योगा देता : योग गुरु
दुनियावी सुख साइंस देती है और असली सुख योगा देता : योग गुरु

जागरण संवाददाता, जगराओं : सनमति सरकारी साइंस एंड रिसर्च कालेज में आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रोजाना 30 मिनट फिटनेस ब्रेक का उद्घाटन डायरेक्टर डा. सुखविदर कौर ने किया। डा. सुखविदर कौर की अगुआई में समूचे स्टाफ व विद्यार्थियों ने रन फार फिटनेस के तहत दौड़ लगाई। शारीरिक कसरत के लिए बैडमिंटन, बास्केटबाल भी खेला गया। वाइस डायरेक्टर प्रो निर्मल सिंह ने मुख्य मेहमान डायरेक्टर डा. सुखविदर कौर व योगा करवाने के माहिर डीपी रोजी राजपाल का स्वागत किया। डा. सुखविदर कौर ने कहा कि फिट रहना तंदरूस्त जिदगी के लिए बहुत जरूरी है। इस तरह के प्रोग्राम करवाने का उदेश्य अच्छी सेहत प्रति जागरूक करना है। योग गुरु डीपी रोजी राजपाल ने मेडिटेशन व योगा बारे समूचे स्टाफ व विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहाकि आज की जिदगी दौड़ भाग वाली जिदगी है। जीवन को अधिक विकारों से बचाने के लिए और अपनी एनर्जी को बढ़ाने के लिए हमें अच्छी सोच अपनाने की जरूरत है। हम मेडिटेशन व योगा के द्वारा भी कर सकते है। दुनियावी सुख साइंस देती है और असली सुख योगा देता है। प्रोग्राम का संचालन मिस अमित राणा ने किया। इस मौके पर डा. दीपिका धीर, प्रो बलदेव सिंह ने सरबदीप कौर सिद्धू, जतिदर सिंह, सुमित सोनी, गुरओंकार सिंह सहित स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे। प्रोग्राम के अंत में डा. कर्मदीप कौर ने समूचे स्टाफ का धन्यवाद किया गया।

chat bot
आपका साथी