एससी व पिछड़ा समाज पंजाब में नई पार्टी का करेगा गठन, सभी 117 सीटाें पर चुनाव लड़ने की तैयारी

ऑल इंडिया कश्यप महासंघ के उप प्रधान सुखदेव सिंह कश्यप ने कहा कि पंजाब में एससी-बीसी समाज के लोगों को अभी तक उनके हक हासिल नहीं हो सके। मौजूदा समय में सभी पार्टियां झूठे सपने दिखाकर केवल अपना उल्लू सीधा कर रही हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:44 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:44 PM (IST)
एससी व पिछड़ा समाज पंजाब में नई पार्टी का करेगा गठन, सभी 117 सीटाें पर चुनाव लड़ने की तैयारी
नई पार्टी गठित करने संबंधी जानकारी देते पूर्व मंत्री मलकीत सिंह बीरमी व अन्य। (जागरण)

जगराओं, (लुधियाना) जेएनएन। Punjab Assembly Poll 2022 ऑल इंडिया कश्यप महासंघ के उप प्रधान सुखदेव सिंह कश्यप ने कहा कि पंजाब में एससी-बीसी समाज के लोगों को अभी तक उनके हक हासिल नहीं हो सके। मौजूदा समय में सभी पार्टियां झूठे सपने दिखाकर केवल अपना उल्लू सीधा कर रही हैं। इसलिए अब समय की जरूरत है एससी-बीसी समाज अपनी पार्टी स्थापित कर खुद मैदान में सामने आए और अपने हक हासिल करें।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में ऑल इंडिया कश्यप महासंघ द्वारा पिछले समय से पंजाब के विभिन्न जिले और तहसीलोंं में बैठकें आयोजित करके अपना कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें भारी समर्थन हासिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मलकीत सिंह बीरमी की अगुआई में लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, होशियारपुर, मोगा, कपूरथला ,खन्ना, फतेहगढ़ साहिब, सरहिंद, जगराओं और समराला से पहुंचे समुदाय के वरिष्ठ नेताओं ने आपस में मिल बैठकर लंबा विचार विचार चर्चा करने के बाद यह फैसला किया कि अन्य लोगों के आगे झोली फैलाने की बजाये संयुक्त समुदाय की अलग पार्टी बनाई जाए। पंजाब में  2022 काे हाेने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा जाए। उन्होंने कहा कि एससी-बीसी समुदाय के जो नेता अन्य पार्टियों में घुटन महसूस कर रहे हैं वह गर्व के साथ पार्टी में शामिल होंगे और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Milkha Singh Death: जब लुधियाना में मिल्खा सिंह ने कहा- बुत ते मरेयां दे लगदे, जिउंदिआ दे कि लाने ..

ये रहे माैजूद

इस बैठक में जसपाल सिंह खीवा, प्रो. सतनाम सिंह, जस्सी प्रजापत, सुखबीर सिंह, डॉक्टर सोहनलाल बलगन, कर्मजीत सिंह नारंगबाल, राम सिंह धीमान, बीएस कश्यप, एडवोकेट कर्म सिंह, वीरेंद्र सिंह, एमपी गोराया, देवेंद्र सिंह ,सरपंच बहादुर सिंह व अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के उद्यमी चरणजीत ने काेराेना काल में चीन से आयात छोड़ा, चार करोड़ से प्लांट तैयार कर बनाई डिस्क ब्रेक किट

chat bot
आपका साथी