सशक्त नारी अवार्ड से नवाजा जाएगा उम्दा कार्य करने वाली महिलाओं को

महावीर सेवा सोसाइटी की महिला शाखा की ओर से 31 अक्तूबर को सिविल लाइन्स स्थित जैन स्थानक में सशक्त नारी अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:23 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:23 PM (IST)
सशक्त नारी अवार्ड से नवाजा जाएगा उम्दा कार्य करने वाली महिलाओं को
सशक्त नारी अवार्ड से नवाजा जाएगा उम्दा कार्य करने वाली महिलाओं को

जागरण संवाददाता, लुधियाना :

महावीर सेवा सोसाइटी की महिला शाखा की ओर से 31 अक्तूबर को सिविल लाइन्स स्थित जैन स्थानक में 'सशक्त नारी अवार्ड समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर वीरवार को संस्थान की बैठक जैन स्थानक में हुई। इसमें सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया और सदस्यों की जिम्मेदारियां तय कीं।

संस्थान की महिला शाखा की चेयरपर्सन आदर्श जैन एवं अध्यक्ष नीलम जैन इस बैठक में खास तौर पर मौजूद रहीं। सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण के बाद महिला शाखा महामंत्री रिचा जैन, मंत्री विनोद देवी सुराणा ने कार्यक्रम में बारे में बताया। सभी महिलाओं के लिए खुशी का विषय है कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीषा गुलाटी चेयरपर्सन ,पंजाब महिला आयोग की उपस्थिति में होगी। इसमें लुधियाना महानगर की उन औद्योगिक घरानों की महिलाओं को, जिन्होंने महिला शाखा के पोषण के लिए तन मन धन से अपना सहयोग दिया। उनको सम्मानित किया जाएगा।

लुधियाना शहर की एनजीओ जिसकी अधिकारी महिलाएं हैं और जिन्होंने मानव सेवा के नाम पर अद्भुत सेवाएं देकर पुण्य उपार्जन कर रही है। इसी के साथ साथ शहर की महिला पुलिस अफसर जिन्होंने कोरोना महाकाल में जान की बाजी लगाकर अपनी जिम्मेदारी को निभाया, मसलन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ प्रज्ञा जैन, अश्वनी गोट्याल, रुपिदर कौर के अलावा मनीषा गुलाटी को भी विशेष सम्मान एवं अवार्ड दिया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी के लिए आज एक फ्लेक्स भी रिलीज की गई। इस मौके पर महिला शाखा चेयरपर्सन आदर्श जैन, अध्यक्ष नीलम जैन, महामंत्री रिचा जैन, मंत्री विनोद देवी सुराणा, कोषाध्यक्ष कविता जैन, सह कोषाध्यक्ष रजनी जैन, डॉक्टर बबिता जैन, रमा जैन, सुनीता जैन, मधु जैन ,नीरू जैन, विदुषी जैन, उपमा जैन, भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन उपाध्यक्ष राजेश जैन आदि गणमान्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी