माछीवाड़ा अनाज मंडी में बासमती की खरीद शुरू करवाई

माछीवाड़ा अनाज मंडी में धान की अगेती किस्म बासमती 1509 की आमद शुरू हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:35 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:35 PM (IST)
माछीवाड़ा अनाज मंडी में बासमती की खरीद शुरू करवाई
माछीवाड़ा अनाज मंडी में बासमती की खरीद शुरू करवाई

संसू, श्री माछीवाड़ा साहिब : माछीवाड़ा अनाज मंडी में धान की अगेती किस्म बासमती 1509 की आमद शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को प्राइवेट शेलर मालिकों ने इसकी खरीद की। बासमती खरीद की शुरुआत मार्केट कमेटी के चेयरमैन दर्शन कुंदरा ने करवाई। मंडी में आढ़ती सुरिदर बांसल की दुकान पर किसान बिहारी लाल अपनी बासमती फसल बेचने के लिए आया। इसको लक्ष्मी राइस मिल द्वारा 2850 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया। चेयरमैन दर्शन कुंदरा ने बताया कि बेशक धान की सरकारी खरीद सरकार द्वारा एक अक्तूबर से करवाई जा रही है। मगर जो अगेती धान की किस्म हैं, वह प्राइवेट शेलर मालिकों द्वारा मंडी में से खरीदीं जा रही है। माछीवाड़ा मंडी में बासमती का भाव किसानों को आस-पास की मंडियों की अपेक्षा अधिक मिल रहा है। इस कारण इस बार यह फसल अधिक आने की संभावना है। बासमती की काश्त करने वाले किसानों ने बताया कि इस बार फसल का झाड़ 25 से 27 क्विंटल प्रति एकड़ निकला है। इस कारण उनको कुछ आर्थिक लाभ मिलेगा। इस मौके पर कपिल आनंद, विक्रम लूथरा, संजीव मल्होत्रा, नितिन जैन, हैपी बांसल, राजविदर सिंह सैनी, सोनू बांसल, विनीत जैन, परमिदर सिंह नोना, जगजीत मेहरा, सुपरवाइजर हरजीत सिंह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी