Farmers Protest: पंजाब के जगराओं में किसानाें का प्रदर्शन, संयुक्त किसान यूनियन ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

Farmers Protest पंजाब में किसानाें का विराेध तेज हाे रहा है। संयुक्त किसान यूनियन ने मंगलवार को कृषि सुधार कानूनाें खिलाफ चल रहे संघर्ष को 11 महीने पूरे होने पर जगराओं बस अड्डा चौक पर मोदी सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:16 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:16 PM (IST)
Farmers Protest: पंजाब के जगराओं में किसानाें का प्रदर्शन, संयुक्त किसान यूनियन ने फूंका मोदी सरकार का पुतला
मंगलवार को जगराओं बस अड्डे पर संयुक्त किसान यूनियन मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। (जागरण)

जागरण संवाददाता, जगराओं (लुधियाना)। संयुक्त किसान यूनियन ने मंगलवार को कृषि सुधार कानूनाें खिलाफ चल रहे संघर्ष को 11 महीने पूरे होने पर जगराओं बस अड्डा चौक पर मोदी सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा व किरती किसान यूनियन पंजाब के वर्कराें ने प्रदर्शन में भाग लिया। इस मौके पर किसानों ने एसडीएम दफतर के आगे धरना दिया।

इस मौके पर किरती किसान यूनियन पंजाब के नेता हरदेव सिंह संधू, भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला प्रेस सचिव गुरप्रीत सिंह सिधवां, भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के जिला प्रधान जोगिंदर सिंह बुजगर, जमहूरी किसान सभा के बलराज सिंह कोटउमरा, ग्रामीण मजदूर किसान यूनियन के अवतार सिंह तारी, ग्रामीण मजदूर यूनियन मशाल के नेता मदन सिंह व लोक नेता कंवलजीत खन्ना ने कहा कि तीन सप्ताह का समय बीत जाने के बावजूद लखीमपुर खीरी के मुख्य आराेपित के पिता को मंत्रिमंडल से बर्खास्त न करना दर्शाते है कि मोदी सरकार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री की तुरंत बर्खास्तगी की मांग की। इसका मांग पत्र राष्ट्रपति को भेजा।

ये है मांगें

एक मांगपत्र मुख्यमंत्री पंजाब को भेजते धान की खराब की गिरदावरी तुरंत करवाकर मुआवजा जल्दी देने, मालवा की नरमा बेल्ट में गुलाबी सूंडी के नुकसान का मुआवजा देने, ग्रामीण सहकारी सोसायटियों में डीएपी की सप्लाई तुरंत पूरी करने, अनाज मंडियों में नमी के नाम पर किसानों की परेशानी बंद करने, डीएपी की ब्लैक बंद करने की मांग की।

ये रहे माैजूद

इस मौके पर इंद्रजीत सिंह अचरवाल, जगदीश सिंह ,जगतार सिंह देहड़का ,निर्मल सिंह भमाल, धर्म सिंह सुजापुर, हरनेक सिंह अचरवाल, जगदीश सिंह ने किसानों पर जमीन बहाने की आड़ में दर्ज होने वाले पर्चे रद्द करने की मांग की। इस मौके पर करतार सिंह वीरान, देविंदर सिंह काउंके, बचितर सिंह जनेतपुरा, परमजीत सिंह सवदी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-चीन में बिजली संकट से मुश्किल में पंजाब की गार्मेंट इंडस्ट्री, डाई और केमिकल्स की कमी से उत्पादन घटने की आशंका

chat bot
आपका साथी