लुधियाना में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे झुकाया शीश

प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा कलगीधर साहिब की ओर से नगर कीर्तन सजाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 02:02 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 02:02 AM (IST)
लुधियाना में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे झुकाया शीश
लुधियाना में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे झुकाया शीश

संस, लुधियाना :

प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा कलगीधर साहिब की ओर से नगर कीर्तन सजाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री सिंह सभा कलगीधर साहिब से शुरू होकर जेल रोड, बैरिग मार्केट, जीटी रोड, घंटाघर चौक, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौक, घास मंडी, तीन नंबर डिवीजन, सीएमसी चौक, छठी पातशाही पुराना सिविल अस्पताल से होते हुए गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन जहां से निकला लोगों ने फूल वर्षा कर उनका स्वागत किया। जगह-जगह लंगर लगाए गए। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह, महासचिव जरनैल सिंह, संतोख सिंह खुराना, दर्शन सिंह, राजू, हरविदर सिंह हैंपी, तरणजीत सिंह, अजीत सिंह, गुरदीप सिंह, मनमोहन सिंह, तेजेंद्र पाल सिंह, दर्शन सिंह, चरणजीत सिंह और सुखविदर सिंह आदि भी शामिल थे। गुरुद्वारा सिंह सभा माडल टाउन ने निकाला नगर कीर्तन

गुरुद्वारा श्री सिंह सभा माडल टाउन एक्सटेंशन की ओर से प्रथम पातशाह गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। पांच प्यारों की अगुआई में निकाले नगर कीर्तन का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब जी पावन स्वरूप से सजी पालकी का लोगों ने शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, अतर सिंह मक्कड़, बलजीत सिंह बावा, राजेंद्र सिंह डंग ने नगर कीर्तन पर आए संगत को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी