जगराओं में समराला हॉकी क्लब ने भारतीय पुरूष हाकी टीम की जीत की खुशी में बांटे लड्डू

गुरप्रीत सिंह बेदी ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास के लिए स्वर्णिम हो गया है जब भारत की पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5 के मुकाबले 4 गोल कर हराया। क्लब के सदस्यों ने चौड़ा बाजार में इकट्ठे होकर बधाई दी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 02:30 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 02:30 PM (IST)
जगराओं में समराला हॉकी क्लब ने भारतीय पुरूष हाकी टीम की जीत की खुशी में बांटे लड्डू
भारतीय पुरूष हाकी टीम की जीत की खुशी में लड्डू बांटते हुए प्रधान गुरप्रीत सिंह बेदी व अन्य सदस्य।

जागरण संवाददाता, जगराओं। टोक्यो में चल रही ओलंपिक खेलों में आज उस समय इतिहास रचा गया जब भारत की पुरूष हॉकी टीम की ओर से 41 वर्ष बाद पदक का रिकार्ड तोड़ते तीसरा स्थान हासिल करके कांस्य पदक प्राप्त किया। इस जीत से पूरे भारत में हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी खुशी में वीरवार काे समराला हॉकी क्लब की ओर से क्लब के प्रधान गुरप्रीत सिंह बेदी की अगुआई में बाजार में लड्डू बांटकर खुशी सांझी की गई। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह बेदी ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास के लिए स्वर्णिम हो गया है जब भारत की पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5 के मुकाबले 4 गोल कर हराया।

इस मौके पर समराला हॉकी क्लब के समूह सदस्यों की ओर से स्थानीय चौड़ा बाजार में इकट्ठे होकर भारत की समूची हॉकी टीम व कप्तान मनप्रीत सिंह को बधाई दी और दुकानों पर जाकर लड्डू बांटकर अपनी खुशी प्रकट की। लड्डू बांटने पर रूपिंदर सिंह गिल, कमलजीत सिंह मल्ली, अमन गुप्ता, डा.दविंदर तिवारी, भूपिंदर सिंह रियात, लाडी उटालां, अमनप्रीत सिहं मांगट, हरप्रीत सिंह कोटाला स्पोटर्स, बिट्टू बेदी, रिंकू वालिया, बलदेव राम , सुरिंदर सिंह, अमृतपाल समराला, काला सिहाला, डा. करण शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

गौरतलब है कि टोक्यो ओलिंपिक पुरूष हाकी टीम ने वीरवार सुबह इतिहास रच दिया। जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 41 साल बाद भारत ने ओलिंपिक्स में पदक पर कब्जा किया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। मैच जिताने वाले सभी पांच पंजाबी थे। भारत की जीत पर पूजा पंजाब खुशी से झूम उठा।

यह भी पढ़ें-  Tokyo Olympics: 5 पंजाबी भारत की जीत के हीरो- सिमरनजीत, हार्दिक, हरमनप्रीत, रूपिंदर पाल और गुरजंट सिंह; ऐसे दागे गोल

यह भी पढ़ें-  तरनतारन की बैंक से 22 मिनट में 4.60 लाख चोरी, तीन चोरों ने दीवार में सेंध लगाने के बाद गैस कटर से काटी सेफ

chat bot
आपका साथी