20 मिनट के अंदर सलमान खान काे लेकर उड़े मोदी सरकार के ये मंत्री, जानें क्यों

लुधियाना में भारत फ‍िल्म की शूटिंग कर रहे सलमान खान चुनाव प्रचार के लिए असम चले गए हैं। उनको लेने के लिए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे थे।

By Sat PaulEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 04:10 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 04:10 PM (IST)
20 मिनट के अंदर सलमान खान काे लेकर उड़े मोदी सरकार के ये मंत्री, जानें क्यों
20 मिनट के अंदर सलमान खान काे लेकर उड़े मोदी सरकार के ये मंत्री, जानें क्यों

जेएनएन, लुधियाना। दस नवंबर से लुधियाना में अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे बाॅलीवुड स्टार सलमान खान को लेने के लिए अचानक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू हलवारा एयरपोर्ट पर पहुंचे। लगभग बीस मिनट के अंदर ही केंद्रीय मंत्री का विमान सलमान को साथ लेकर उड़ गया।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री के उड़न खटोले ने सलमान को लेकर असम के लिए उड़ान भरी, जहां सलमान 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार कैंपेनर के रूप में योगदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि सलमान खान केंद्रीय मंत्री रिजिजू के पुराने व घनिष्ठ मित्र भी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रिजिजू का विमान सुबह 7.51 मिनट में भारतीय वायु सेना के अहम स्टेशन हलवारा पहुंचा और सलमान को लेकर 8.10 मिनट में वापस उड़ गया। बताया जाता है कि सलमान भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है, लेकिन वह वहां पार्टी उम्मीदवारों की कुछ रैलियों में शामिल होंगे। मिजोरम में सलमान खान के प्रशंसकों को जुटाने के लिए ही यह प्रयास किया गया है।

chat bot
आपका साथी