सभी जीवों के प्रति रखें दयाभाव : साध्वी प्रियधर्मा

लुधियाना के आत्म धर्म कमल हाल में धर्म मेले की सभा जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:39 PM (IST)
सभी जीवों के प्रति रखें दयाभाव : साध्वी प्रियधर्मा
सभी जीवों के प्रति रखें दयाभाव : साध्वी प्रियधर्मा

संस, लुधियाना : गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी, शासन प्रभाविका, पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा., साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा., ठाणा-4 के सानिध्य में आत्म धर्म कमल हाल में धर्म मेले की सभा जारी है। आज की सभा में गुरुणी प्रियधर्मा ने कहा कि नौ तत्व के ज्ञान से श्रेय, हेय एवं उपादेय का ज्ञान होता है।

ज्ञेय: जानने योग्य, जीव अजीव दो तत्व है। राग- द्वेष न करना, सभी जीवों के प्रति दयाभाव रखना। अजीब के प्रति उदासीन बने रहना। हेय:- त्यागेम योग्य, पाप, आश्रव, बंध ये हेय तत्व है। ये अनंत दुखदायी, त्यागने योग्य होने से उनके प्रति अरुचि भाव रखना है। उपादेय - जीवन में उतारने योग्य। पुण्य संवर निर्जरा और मोक्ष ये चार तत्व है। इन्हें उपयोगी मानकर रुचिपूर्वक पुण्य संवशादि की क्रिया में सतत प्रयत्नशील रहना। नवतत्वों की महत्ता समझाने वाले सर्वज्ञ प्रभु जिनेश्वर भगवंत के वचनों के प्रति ²ढ़ श्रद्धा रखने में उक्त तत्वों का ज्ञान विशेष उपयोगी सिद्ध होता है। आज की मिति का लाभ श्रीपाल अशोक रानी जैन, हेमंत जैन, सायंत जैन होशियार पुर वाले परिवार ने एवं सुषमा रानी, तरसेम लाल जैन होशियारपुर वालों मैसर्ज इंडियन ओवरसीज परिवार ने लिया। बहनों का शिविर में आज लगभग 150 ने हिस्सा लिया। जिसमें 14 राजलोक का व्याख्यान किया गया।

इस अवसर पर मुकेश जैन, नरेंद्र जैन निदी, संजीव जैन टोनी, मुकेश जैन एमसी, चातुर्मास संयोजक विकास जैन, सुशील जैन हाईफ्लाई, वीर भूषण जैन, महासभा अध्यक्ष नरेंद्र जैन बब, अभिनव जैन, विनोद जैन, विदुर जैन, संजीव जैन, संजीव बबला रामनगर, बिटटू रत्तन, मीडिया प्रभारी राजीश जैन, सुरेंद्र मोहन जैन, सीए राहुल जैन, भूषण जैन, चंद्रेश जैन केएस, संजीव मोनू, सुशील जैन, मनोज जैन टयूडर, पुष्पदंत जैन पाटनी, सुरेश जैन, अनिल जैन सैलो, अरुण जैन केसरिया, गुरु वल्लभ नित्यानंद सूरी युवक मंडल अध्यक्ष कमल जैन, विशाल जैन, अमित जैन, युवा संक्रांति मंडल अध्यक्ष आदीश जैन, विकसित जैन, नीरज जैन कोठी, पुनीत जैन बरड़, कौशल जैन बरड़, विकास जैन कोठी वाले, संजय जैन कोठी वाले, महिला मंडल से प्रवीण जैन, अनु जैन, साधना जैन, गोल्डी जैन, कविता जैन आदि महासमिति के समस्त सदस्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी