Ludhiana Today 6th August 2021 : लुधियाना में 13 स्थानों पर होगी जैन संत साध्वियों की संभाएं, जानिए और क्या खास है आज

लुधियाना में जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। जैन स्थानक सिविल लाइंस में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे होगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 08:25 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:25 AM (IST)
Ludhiana Today 6th August 2021 : लुधियाना में 13 स्थानों पर होगी जैन संत साध्वियों की संभाएं, जानिए और क्या खास है आज
लुधियाना में आज 13 जगहों पर होगी जैन संत व साध्वियों की सभाएं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 6 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। जैन स्थानक सिविल लाइंस में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक शिवपुरी में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, जैन स्थानक जनता नगर में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक 39 सेक्टर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक नूरवाला रोड़ चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, तेरापंथ भवन में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे और आत्म धर्म कमल हाल में चातुर्मास सभा में सुबह 9.00 बजे होगी।

धार्मिक कार्यक्रम

श्री सिद्ध पीठ दंडी स्वामी मंदिर में श्री राम कथा शाम 6.00 बजे से होगी। गौरदास जी महारात श्री राम कथा से श्रद्धालुओं को आनंदित करेंगे। शुक्रवार को ही कथा का समापन भी होगा।

बीसीएम वर्ल्ड प्री स्कूल का उद्घाटन

बसंत एवेन्यू दुगरी में वर्ल्ड प्री स्कूल एंड टिंकरिंग लैब का उद्घाटन होगा। यह उद्घाटन सरकार की नई एजूकेशन पालिसी को लागू करने के क्रम में किया जा रहा है। सुनील कांत मुंजाल इस मौके पर विशेष तौर पर जानकारी देंगे।

chat bot
आपका साथी