UPMCA Chunav: यूसीपीएमए चुनाव में दो गुटों के बीच होगा मुकाबला, लुधियाना में बैठकों का दौर जारी

UPMCA Chunav चुनाव मैदान में एक तरफ डीएस चावला ग्रुप है तो दूसरी ओर इंडस्ट्री का एक बड़ा गुट एकजुट हो गया है। इसमें पूर्व प्रधान गुरमीत सिंह कुलार चरणजीत सिंह विश्वकर्मा मनजिंदर सिंह सचदेवा सहित कई पदाधिकारी हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:36 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:36 AM (IST)
UPMCA Chunav: यूसीपीएमए चुनाव में दो गुटों के बीच होगा मुकाबला, लुधियाना में बैठकों का दौर जारी
अपने-अपने गुट को मजबूत बनाने के लिए उद्यमी कर रहे बैठक।

लुधियाना, [मुनीश शर्मा]। UPMCA Chunav: यूनाइटेड साइकिल एंड पार्टस मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर आजकल जोड़तोड़ का दौर शुरू हो गया है। इसकाे लेकर साइकिल इंडस्ट्री के दिग्गज उद्यमी लगातार बैठकें कर रहे हैं। अपने-अपने गुट बनाए जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार दो गुटों में चुनाव होगा। इसके लिए ग्रुपों को एकजुट किया जा रहा है। रणनीति यह है कि एक ही ग्रुप को इतना मजबूत बना दिया जाए कि उसकी जीत सुनिश्चित हो जाए। पहली बार ऐसा देखने में आ रहा है कि उद्यमियों में आपस में इतना विरोध है।

चुनाव मैदान में एक तरफ डीएस चावला ग्रुप है तो दूसरी ओर इंडस्ट्री का एक बड़ा गुट एकजुट हो गया है। इसमें पूर्व प्रधान गुरमीत सिंह कुलार, चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, मनजिंदर सिंह सचदेवा सहित कई पदाधिकारी हैं। अब देखना होगा कि दोनों ही ग्रुप अपने पाले में कितने उद्यमियों को कर पाते हैं। किस पद पर किसे चुनाव मैदान में उतारते हैं।

प्रधान पद के लिए इन नामों की चर्चा

प्रधान पद के लिए कई नामों पर मंथन चल रहा है। इनमें मौजूदा प्रधान डीएस चावला का नाम फिर चर्चा में है वहीं, सेठ कुलार ग्रुप की ओर से मनजिंदर सिंह सचदेवा, चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, अवतार भोगल और राजीव जैन के नाम चर्चा में हैं। इनमें एक को प्रधान बनाकर बाकी को चेयरमैन और महासचिव के पद पर भी ले जाया जा सकता है। इसके लिए बैठकों का दौर जारी है।

---

आठ पदों के लिए होंगे चुनाव

यूसीपीएमए में आठ पदों के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए गुटों में तालमेल बिठाने का काम किया जा रहा है। प्रधान पद के साथ वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव, प्रोपगंडा सचिव, फाइनांस सचिव पर के लिए चुनाव होगा।

यह भी पढ़ें-...जब पंजाब में नेशनल हाईवे की LED स्क्रीन पर चला CM अमरिंदर सिंह के खिलाफ अभद्र संदेश, केजरीवाल का किया समर्थन

chat bot
आपका साथी