लैक्चरर अमरप्रीत देहड़ को सेवाओं के लिए मिला सम्मान

रोटरी क्लब रायकोट (मिडटाऊन) की तरफ से सोमवार को नगर कौंसिल के मीटिग हाल में एक समागम करवाया गया। इस दौरान अध्यापन के क्षेत्र में अच्छी सेवाओं देने पर इलाके के कई अध्यापकों को नेशन बिल्डर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:04 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:04 PM (IST)
लैक्चरर अमरप्रीत देहड़ को सेवाओं के लिए मिला सम्मान
लैक्चरर अमरप्रीत देहड़ को सेवाओं के लिए मिला सम्मान

संसू, रायकोट : रोटरी क्लब रायकोट (मिडटाऊन) की तरफ से सोमवार को नगर कौंसिल के मीटिग हाल में एक समागम करवाया गया। इस दौरान अध्यापन के क्षेत्र में अच्छी सेवाओं देने पर इलाके के कई अध्यापकों को नेशन बिल्डर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। क्लब प्रधान गुरदेव सिंह तलवंडी के नेतृत्व में करवाए गए इस समागम दौरान रायकोट और आस आसपास के गांवों के स्कूलों में शानदार सेवाओं देने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया।

प्रधान गुरदेव सिंह तलवंडी ने कहा कि अध्यापक देश और समाज की रीढ़ की हड्डी होते हैं। इस दौरान रोटरी क्लब की तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ी सेवाओं देने वालों में से डाक्टर द्वारिका नाथ सीनियर सेकंडरी स्कूल के सीनियर लेक्चरर अमरप्रीत झलर देहड़ को सम्मानित किया गया। देहड़ ने कहा कि ़खुशी होती है उस समय जब कोई आपकी की जा रही मेहनत को देख रहा होता है। उन्होंने क्लब का आभार भी जताया। इस मौके पर सचिव तलविंदर सिंह ग्रेवाल, सतीश भल्ला, तलविंदर सिंह जस्सल, हरमिन्दर सिंह राणा, डा. अवतार सिंह, नरैण दत्त कौशिक, निरभै सिंह , तस्वीर सिंह चड्ढा, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी